बजरंग दल हिंदुस्तान ने चीन से लड़ते हुए शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि,मोबाइल से चीनी एप्लिकेशन किया डिलीट!
रक्सौल।(vor desk )।बजरंग दल हिंदुस्तान के द्वारा कोइरीया टोला चौक त्रिलोकी नाथ मंदिर के प्रांगण में एक श्रद्धांजलिसभा का आयोजन किया गया,जिसमे चीनी सैनिकों के द्वारा भारतीय सेना पर किये गए कायराना हमले की निंदा की गई। जिसमें देश के 20 सैनिक वीर गति को प्राप्त हो गए हैं।कहा गया कि देश से इतने सैनिक को वीर गति को प्राप्त होना एक अपूर्णीय क्षति है।इस सदमे से पुरा देश काफी आहत में है।
इस दौरान एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें दल के सभी कार्यकर्ता सहित शहर के अनेकों लोगो ने अपना नतमस्तक होकर उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शोक सभा का आयोजन सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए जिला अध्यक्ष जीतेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष कुशाल कुशवाहा, प्रदेश छात्र अध्यक्ष प्रिंस कुमार, मंकेश्वर शर्मा,प्रेम गुप्ता,अभिषेक बरनवाल,रामपुजारी,अरूनेष कु...









