Friday, June 26

Author: VorDesk

युवा राजद 7 सितम्बर से शुरू करेगी पोल खोल यात्रा,खोलेगी ‘रक्सौल में सुशासन’ के ढोल की पोल

युवा राजद 7 सितम्बर से शुरू करेगी पोल खोल यात्रा,खोलेगी ‘रक्सौल में सुशासन’ के ढोल की पोल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। राष्ट्रीय जनता दल के अनुमंडलीय कार्यालय रक्सौल मे युवा राष्ट्रीय जनता दल का समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने किया और मंच का संचालन नगर अध्यक्ष राज शर्मा ने किया। बैठक मे युवा राजद रक्सौल द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम पोल खोल यात्रा को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। मौके पर राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा बीस वर्षों से किया गया वादा,चुनावी शिलान्यास,सड़क चौड़ीकरण,रिक्शा,ई रिक्शा टेम्पू का स्थायी स्टैंड,अनुमंडल से जोड़ने वाली ग्रामीण जर्जर सड़को की दुर्दशा को उजागर करने को लेकर युवा राजद टीम द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम पोल खोल यात्रा काफी सराहनीय है। इससे जनता के आंखों पर इनके द्वारा जो झूँठ की पट्टी बांधी गई है। खुल कर सामने आ जाएगी और इनका चेहरा बेनकाब होगा।वही अतुल...
कोरोना महामारी के दौर में यूट्युब के माध्यम से शहर में शिक्षा देने की  पहल

कोरोना महामारी के दौर में यूट्युब के माध्यम से शहर में शिक्षा देने की पहल

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। कोरोना महामारी के दौर में घर बैठे छात्रों को यु ट्युब के माध्यम शिक्षा देने का शहर में एक पहल किया गया है। यह पहल शहर के प्रसिद्ध मैथ टिचर स्वर्गीय उपाध्याय सर के पुत्र निशान्त उपाध्याय ने किया है। बीएचयू से शिक्षा दिक्षा के बाद बनारस के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था में फिजिक्स एचओडी के रूप में कार्यरत निशांत ने बताया कि कोरोना काल में बनारस, पटना, कोटा में इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी करने वाल छात्रों की पढाई बाधित है। ऐसी स्थिति में यु ट्युब से शिक्षा देने का प्रयास उत्तम विकल्प ही नहीं बल्कि यह घर बैठे शिक्षा ग्रहण का करने का सशक्त माध्यम है।इससे छात्र अपनी पढ़ाई को घर पर रह कर जारी रख पायेंगे।निट/जेईई की तैयारी करने व फिजिक्स की पढ़ाई के लिए यूट्यूब लिंक को छात्र फॉलो कर सकते हैं। ...
अनलॉक 4 में किसे मिलेगी इजाजत, किस पर होगी पाबंदी जानें एक नजर में

अनलॉक 4 में किसे मिलेगी इजाजत, किस पर होगी पाबंदी जानें एक नजर में

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
नई दिल्ली @कोरोना महामारी के बीच अनलॉक प्रक्रिया जारी है. शनिवार को अनलॉक 4 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रलाय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, 7 सितंबर से मेट्रो सेवाएं चरणबद्ध तरीके से खुल सकेंगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए यह दिशा-निर्देश 1 सितंबर से 30 सितंबर तक लागू होंगे. अनलॉक-4 में खुलेगा ये सब 👉 7 सितंबर से गाइडलाइंस के साथ मेट्रो सेवाओं को दोबारा चालू करने की मंजूरी मिली है. 👉 21 सितंबर से सामाजिक, शैक्षणिक, खेल ,मनोरंजन,सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक कार्यक्रम 100 लोगों तक के साथ किए जा सकेंगे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क हैंडवॉश, थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य होगी. 👉 21 सितंबर से 50 प्रतिशत टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को ऑनलाइन क्लास के लिए स्कूल में बुलाने की इजाजत मिली है. 👉 21 सितंबर से कंटनेमेंट जोन से ब...
पत्रकार के माता का निधन,मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन ने जताया शोक!

पत्रकार के माता का निधन,मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन ने जताया शोक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के नोनेयाडिह पंचायत स्थित खेखरिया गाँव निवासी पत्रकार मोहम्मद मुस्ताक आलम की माता का निधन ह्रदय गति रूकने से हो गई। जिसको लेकर उनके परिजनों व संबंधियों सहित अन्य लोगों में शोक की लहर है। बता दे कि मोहम्मद आरस साहब कि अहलिया मरहुमा चैन खातुन की ह्रदय गति रूकने से उनकी मौत हो गयी। जो अपने पिछे छ: बेटे व दो बेटियों को छोड़कर चली गयी। शोक व्यक्त करने वालो में मोहम्मद तबारक राय, जावेद हूसैन, दिलहसन राय, भोला राय, विजय राय, बच्चु राय, आबिद हुसैन व असलम हुसैन सहित अन्य ने अल्लाह तबारक तो आला से उनके जन्नत में आला से आला जगह मिलने की दुआएँ कि ताकि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में अल्लाह साहस दे। इधर, मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन के केंद्रीय सदस्य मुनेश राम,राजेश केशरीवाल समेत अन्य पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। ...
बिजली बिल माफी एवं बिजली दर में कटौती के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

बिजली बिल माफी एवं बिजली दर में कटौती के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ रक्सौल इकाई की एक विशेष बैठक शहर के सवेरा गली स्थित चित्रलेखा प्रतिष्ठान में हुई ।बैठक में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के बीच यह चर्चा हुई कि कोरोना के फैलते संक्रमण के कारण सरकार के द्वारा समय-समय पर लिये लगातार सम्पूर्ण व आंशिक छूट के साथ लिए गये लॉकडाउन के कारण सभी वर्गों के लोगों की आर्थिक हालत चरमरा गयी है । प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शिवपूजन प्रसाद ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि बिहार जैसे राज्य की अर्थव्यवस्था खेती-बाड़ी एवं व्यवसाय पर आधारित है । मार्च में सरकार द्वारा सम्पूर्ण लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा मार विधुत उपभोक्ताओं पर भी पडी़ है ।बेरोजगारी की स्थिति भी काफी भयावह है।मार्च 2021 तक शुभ लग्न नहीं होने के कारण शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों में विराम लगने के कारण अर्थव्यवस्था को और भ...
जन नेता थे पूर्व विधायक स्व0 राजनन्दन राय, उनके बारे में भ्रम फैला कर वोट न बटोरे भाजपा :सैफुल आजम

जन नेता थे पूर्व विधायक स्व0 राजनन्दन राय, उनके बारे में भ्रम फैला कर वोट न बटोरे भाजपा :सैफुल आजम

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk) । राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है। जिसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। वही मंच का संचालन युवा राजद, नगर अध्यक्ष राज शर्मा ने किया। सर्वप्रथम मनोनीत किए गए पदाधिकारियों को स्वागत कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा कि राजद के सिपाही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाएं, क्योंकि,समय अब कम है।बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेवारी आपलोगो के कंधे पर है। आने वाले विधानसभा चुनाव मे बिहार के गद्दी पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बैठाना है। वही युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने कहा कि हमारे विधायक जी आपदा के किसी भी घड़ी मे क्षेत्र मे नजर नही आते हैं, न ही इनके शासनकाल मे कोई विकास हुआ है। चुनाव आते ही इनके द्वा...
6 सितम्बर की वर्चुअल रैली होगी सफल,बिहार में नीतीश सरकार की पूर्ण बहुमत से होगी वापसी:भुवन पटेल

6 सितम्बर की वर्चुअल रैली होगी सफल,बिहार में नीतीश सरकार की पूर्ण बहुमत से होगी वापसी:भुवन पटेल

Uncategorized
रक्सौल।( vor desk)।आगामी 6 सितम्बर को होने वाले वर्चुअल रैली की तैयारी को ले कर जदयू की बैठक आयोजित हुई। जद यू के रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ. सौरव कुमार राव के आवास पर चिकनी में हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा आगामी 6 सितंबर को होने वाली वर्चुअल रैली जनता संवाद को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राव ने किया। जबकि संचालन नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बननी तय है। इस चुनाव को ले कर 6 सितम्बर को सीएम नीतीश कुमार समेत जनता दल यू के शीर्ष नेता वर्चुअल रैली -जनता संवाद को सम्बोधित करेंगे।उन्होंने दावा किया कि इसमे ...
बिहार सरकार की नई सेवा शर्त व वेतन वृद्धि नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा:विजय

बिहार सरकार की नई सेवा शर्त व वेतन वृद्धि नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा:विजय

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।रक्सौल स्थित बीआरसी के प्रांगण में शिक्षक संघ बिहार के आह्वान पर प्रखंड इकाई रक्सौल के बैनर तले शिक्षकों द्वारा अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में एकदिवसीय उपवास रखा गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने किया। श्री कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा नई सेवा शर्त शिक्षकों के साथ धोखा है। वही संचालन संग़ठन सचिव-संतोष कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरीय जिला उपाध्यक्ष मनिंद्र सिंह ने कहा कि सरकार जबतक समान वेतन ,राज्य कर्मी का दर्जा, पुरानी सेवा शर्त एवम पेशन लागू नही करेगी आंदोलन जारी रहेगा। . इस कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव राजू सिंह, किशुन देव महतों, नीरज उपाध्याय, संजय बैठा, अविनाश कुमार, उमाशंकर ठाकुर, संजीव कुमार, सोनू कुमार, परशुराम बैठा, ओम प्रकाश बैठा, फारुक अहमद,ओम प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। ...
दफ्तर में हो रही निगरानी समिति की बैठक,बाजार में कृषक खरीद रहे 266 की बजाय 400 रुपये बोरी उर्वरक

दफ्तर में हो रही निगरानी समिति की बैठक,बाजार में कृषक खरीद रहे 266 की बजाय 400 रुपये बोरी उर्वरक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
अधिकारियों ने कहा-खाद की कालाबाजारी करने वालों की लाइसेंस होगी रद्द रक्सौल।(vor desk)।एक ओर कोरोना काल मे किसान आफत में हैं,वहीं,दूसरी ओर खरीफ की खेती के सीजन में 266 रुपये की उर्वरक 400 रुपये के आस पास बिक रही है।इस उर्वरक तस्करी व कालाबाजारी को रोकने के लिए एसडीओ आरती ने अनुमंडल स्तर पर उड़न दस्ता का गठन भी कर दिया है।लेकिन, तस्करी -कालाबाजारी रोकने की बजाय अधिकारी दफ्तर में बैठके कर खाना पूर्ति कर रहे हैं।उनके लिए मानो क्षेत्र में कोई समस्या ही नही है।उनकी माने तो वाजिब दामों पर घर मे किसान उर्वरक हासिल कर रहे हैं। एक ओर आईबी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी गम्भीर हैं उनके निर्देश पर प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए।लेकिन,यह संकेत ढाक के तीन पात रहा। इस बीच कार्रवाई की जगह रक्सौल के कृषि पदाधिकारी गुरुवार को निगरानी समिति की बैठक में मशगूल दिखे।जिसकी कोई उपलब्धि अब तक आमजनों ...
राशन कार्ड धारियों को शीघ्र मिलेगी दाल, नही मिलने पर करें शिकायत:अरविंद

राशन कार्ड धारियों को शीघ्र मिलेगी दाल, नही मिलने पर करें शिकायत:अरविंद

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचिक निरक्षण किया गया। इस दौरान राशन उठाव को ले कर पंजी व स्टॉक जांच भी की गई।साथ ही उपभोक्ताओं से भी पूछ ताछ कर राशन वितरण की वस्तु स्थिति की जांच की गई। इस बाबत अरविंद कुमार ने बताया कि अगस्त माह का राशन पचास प्रतिशत उठाव हुआ है ।वह राशन डीलर तक पहुँचा की नही और जनवितरण दुकानदार के द्वारा अगस्त माह का राशन उठाया गया कि नही ,इसी को ले कर जांच की गई। जबकि दाल के के बारे में बताया कि दाल जनवितरण दुकानदारों के पास तीन दिनों के अंदर पहुंच जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि कोई जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपभोक्ताओं को दाल नही देता,तो,इसकी शिकायत करें।कार्रवाई की जाएगी। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!