रेल परिचालन शुरू होने से हर्ष,रक्सौल स्टेशन हुआ गुलजार!
रक्सौल।( vor desk )।लॉकडाउन के कारण विगत छह महीने से ठप पड़े रेल्वे की सेवा को शुरू कर दिया गया।बुधवार को पटना ,समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर के लिए रेल सेवा शुरू किया गया ।
जिससे स्टेशन परिसर में यात्रियों के चहल-पहल होने से आज रक्सौल स्टेशन परीक्षेत्र गुलजारमय हो गया। प्राप्त सूचना अनुसार ट्रेनों की जारी की गई सूची के मुताबिक रक्सौल से पाटलिपुत्र पटना के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित 3 जोड़ी गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से छ बजे सुबह प्रस्थान किया दूसरी गाड़ी डेमो जो बैरगनिया सीतामढ़ी दरभंगा के रास्ते समस्तीपुर तक जाती है सुबह के 9:00 बजे प्रस्थान किया तो वही तीसरी गाड़ी दोपहर के 2:00 बजे सुगौली मोतिहारी भाया मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान किया सफर कर रहे यात्री बेरोजगारी और तंगहाली क...









