Monday, June 9

Author: VorDesk

काठमांडू से लौट रहे रामगढ़वा के दो युवकों की पहाड़ से गिर कर मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

काठमांडू से लौट रहे रामगढ़वा के दो युवकों की पहाड़ से गिर कर मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रामगढ़वा। (vor desk )।कोरोना संक्रमण को लेकर नेपाल में लागू लॉक डाउन को लेकर काठमांडू से अपने घर रामगढ़वा आ रहे दो युवकों की मौत पहाड़ से गिरने के कारण हो गयी। घटना सोमवार की दोपहर तीन बजे की है। उक्त घटना शिव भंजयांग के पास घटी। मृत युवक प्रखंड के शिवनगर पंचायत के इनरवा गाँव निवासी दीनानाथ साह का पुत्र मुकेश कुमार (22वर्ष )तथा बैरिया पंचायत के बैरिया गाँव निवासी स्वर्गीय गणपत महतो का पुत्र संतोष महतो (25वर्ष )है। इस बाबत मृतक मुकेश कुमार के चाचा मौजीलाल प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि मुकेश कुमार व संतोष महतो काठमांडू में रह कर कबाड़ का काम करते थे जिससे उनलोगों के परिवार का भरण पोषण हो रहा था। लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर नेपाल में भी लॉक डाउन लागू हो गया और उसके बाद काठमांडू को खाली कराने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया ।जिसके बाद मुकेश व संतोष गाड़ी नही मिलने के कारण सोमवार की सुबह ...
लॉक डाउन में उज्बेकिस्तान की महिला रामगढ़वा में फंसी,मेडिकल टीम ने की जांच!

लॉक डाउन में उज्बेकिस्तान की महिला रामगढ़वा में फंसी,मेडिकल टीम ने की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।(vor desk )।कोरोना संक्रमण के कारण देश लागू लॉकडाउन होने के कारण उज़्बेकिस्तान की महिला रामगढ़वा प्रखंड के नवकठवा गांव में फंस गयी हैऔर उक्त महिला उदय चन्द्र झा के घर पर रह रही है। महिला का नाम मिशिरोया जिलोला खोन पिता बैक्सीटोर क्विजि है। जो फरगोओना उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग रामगढ़वा और प्रखंड प्रशासन के देख रेख में यहाँ चार दिनों से रह रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना महामारी के फैलने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने लड़की का स्क्रीनिंग किया और ब्लड सेम्पल के लिए रक्सौल भेजा गया। उक्त विदेशी लॉकडाउन होने से पहले दिल्ली से हवाई जहाज़ से काठमांडू घूमने आई थी। वापस दिल्ली जाने के लिए 23 मार्च को रक्सौल सत्याग्रह ट्रेन पकड़ने आई लेकिन उस दिन लॉकडाउन के चलते ट्रेन बंद होने के कारण उसे अपने आगे की यात्रा स्थगित करना पड़ा। ग्र...
बॉर्डर पहुँचे भारतीय नागरिकों को नही मिली इंट्री, लेकिन,खेतों से सीमा पार कर घुस गए अपने देश ,देखते रह गए सुरक्षाकर्मी!

बॉर्डर पहुँचे भारतीय नागरिकों को नही मिली इंट्री, लेकिन,खेतों से सीमा पार कर घुस गए अपने देश ,देखते रह गए सुरक्षाकर्मी!

खास खबर, नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
भारतीय दूतावास के सूचना अधिकारी बी सुरेश कुमार ने कड़ी प्रतक्रिया में कहा-नेपाल ने ठीक नही किया!भूकम्प व मधेश आंदोलन में भारत के भरपूर मदद के बावजूद भारतीय नागरिकों के प्रति रवैये से नाराजगी रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में लॉक डाउन एक सप्ताह बढ़ाये जाने व सीमा सील होने के कारण नेपाल मुश्किलों में फंसे भारतीय नागरिक नेपाल के विभिन्न शहरों -महानगरो से भाग कर किसी तरह रक्सौल बॉर्डर पर पहुँच गए।रविवार की रात्रि 12 बजे से पहुचने लगे करीब दो हजार से ज्यादा भारतीय कामगार व मजदूरों को इंट्री नही मिली।वे गुहार लगाते रहे कि हमे आने दीजिये,हमारे साथ बच्चे हैं।महिलाएं हैं,हम भूख से मर रहे हैं !लेकिन,उच्चस्तरीय निर्देश पर बॉर्डर पहुँचे डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा ने इंट्री नही दी।अपने ही देश मे इंट्री नही मिलने से वे परेशान रहे।अनेको बीरगंज वापस जाने की कोशिश किये।लेकिन,उन्हें नेपाल ...
कोरोना आपदा राहत केंद्र:चार दिन में पहुचे 207 , शिविर में है इक्के दुक्के लोग!

कोरोना आपदा राहत केंद्र:चार दिन में पहुचे 207 , शिविर में है इक्के दुक्के लोग!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
नेपाल से आये लोगों का नही हुआ जांच व क्वरेंटाइन ,व्यवस्था पर उठ रहे गम्भीर सवाल कुछ लोगों को बस से रवाना किया गया,लेकिन,उठ रहा सवाल शेष आखिर क्यों नही हुआ क्वरेंटाइन रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन में फंसे लोगों के भोजन व ठहरने के लिए रक्सौल प्रशासन द्वारा शहर के हजारी मल हाई स्कूल में आपदा राहत केंद्र बनाया गया है।अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसमे चार दिनों में मंगलवार के दो पहर तक 207 लोग सूची बद्ध हुए।लेकिन,जब vor team पहुँची, तो पड़ताल में पता लगा कि केंद्र पर सोमवार को करीब पचास लोगों ने भोजन किया है।मंगलवार को बीस पच्चीस।जबकि,शिविर में चार पांच लोग ही दिखे।वह भी भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाले थे।जो बरामदे में दिखे।यही नही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां भी उड़ रही थी। सोमवार को तकरीबन तीस लोग इस केंद्र में आराम करते दिखे थे। जिसमें यूपी के दस बारह लोग थे।जिन्हे...
स्कूली बच्चे घर मे बना रहे विडिओ, कर रहे पढ़ाई, कह रहे-‘मम्मी- पापा घर से बाहर न जाओ’!

स्कूली बच्चे घर मे बना रहे विडिओ, कर रहे पढ़ाई, कह रहे-‘मम्मी- पापा घर से बाहर न जाओ’!

जरा हटके, रक्सौल आसपास
कोरोना वायरस को ले कर रक्सौल के बच्चे भी हैं सतर्क, दूसरों को भी कर रहे हैं जागरूक! रक्सौल।(vor desk )।विश्व महामारी के रूप में फैले कोरोना वायरस को ले कर रक्सौल के बच्चे भी सतर्क हैं।दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं। लॉक डाउन में जब स्कूल बंद हैं।वहीं घर मे बच्चे खुद को करोना वायरस से बचाव के लिए सतर्कता भी बरत रहे हैं।बार बार हाथ धोना,घर से निकलने पर मास्क पहनना ,सोशल डिस्टेंस बना कर रखना जैसे कोरोना गाइड लाइन को फॉलो कर रहे हैं।यही नही मम्मी -पापा को भी कह रहे हैं-जरूरत नही है तो घर से बाहर नही जाओ! https://youtu.be/kAlRNQ_1poI आश्रम रोड निवासी अभिनव राज कोरोना के बारे में और उससे सतर्कता के उपाय बताते हैं।और गाना भी सुनाते हैं-'कोरोना से बचना है,कोरोना को भगाना है।' तो,रक्सौल के कॉलेज रोड की दो बहन अनन्या श्रीवास्तव व प्रिंसिका श्रीवास्तव ने पैरोडी के माध्यम स...
लॉक डाउन में विवशता: रक्सौल की सड़क पर हुई छठ पूजा,दिया गया डूबते सूर्य को अर्ध्य!

लॉक डाउन में विवशता: रक्सौल की सड़क पर हुई छठ पूजा,दिया गया डूबते सूर्य को अर्ध्य!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।इस बार चैती छठ पूजा घरों पर मनाई गई।कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर लॉक डाउन के कारण घरों पर बने कृत्रिम घाट पर ही अस्चल गामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया। यह लॉक डाउन सु स्वास्थ्य के लिए है।इस लिहाज से व्रतियों ने घरों में रह कर पूजा अर्चना की।और कोरोना वायरस से देश दुनिया को मुक्ति व परिवार- समाज के सुस्वास्थ्य की कामना के साथ आराधना की गई। अनेको जगहों पर घर के छत पर पूजा हुई।कुछ जगहों पर वैकल्पिक व्यवस्था हुई।इसी बीच रक्सौल में सड़क पर ही व्रतियों द्वारा पूजा करते देखा गया।काठमांडू-दिल्ली सड़क अंतर्गत रक्सौल के मुख्य पथ पर छठ पूजा हुई।व्रतियों का कहना था कि घाट पर छठ नही होने के कारण घर के दरवाजे पर पूजा करनी पड़ी। बता दे कि हिन्दू नववर्ष के पहले माह चैत्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इसी कड़ी में सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे रोज ...
नेपाल से रक्सौल बॉर्डर पहुँचे हजारों भारतीयों को नही मिला प्रवेश,डीएम ने लिया हालात का जायजा!

नेपाल से रक्सौल बॉर्डर पहुँचे हजारों भारतीयों को नही मिला प्रवेश,डीएम ने लिया हालात का जायजा!

खास खबर, नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
कोरोना वायरस को ले कर लॉक डाउन में भारतीय नागरिकों की मुसीबत बढ़ी,न घर के न घाट के! रक्सौल।( vor desk )।नेपाल में लॉक डाउन होने व सीमा सील होने के बाद भी हजारों भारतीय नागरिक नेपाल के विभिन्न हिस्सों से रक्सौल बॉर्डर पहुच गए।रात्रि करीब 12 बजे से यहां भारतीय नागरिकों के पहुचने की होड़ रही।बोर्डर पर सुरक्षा कर्मी उन्हें रोक दिए।सूचना पर एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी संजय कुमार झा समेत अन्य अधिकारी कैम्प कर गए। इस बीच ,पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने रक्सौल बॉर्डर पहुच कर हालात का जायजा लिया।उन्होंने कहा की-'सरकार को इसकी सूचना दे दी गई है।आदेश मिलने पर ही अगली कार्रवाई होगी।फिलहाल बोर्डर पर किसी को आवाजाही की इजाजत नही है।यहां पहुँचे लोगों को भारत मे प्रवेश नही दिया जाएगा। उधर,डीएम के पहुँचने पर बॉर्डर पर फंसे लोग उम्मीद लगाए घर वापसी की अपील कर रहे थे।लेकिन,उन्...
काठमांडू से बस पर सवार हो बीरगंज पहुँच गए 128 भारतीय नागरिक,पुलिस ने लिया नियंत्रण में!

काठमांडू से बस पर सवार हो बीरगंज पहुँच गए 128 भारतीय नागरिक,पुलिस ने लिया नियंत्रण में!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
बीरगंज के घन्टा घर मे पर्सा जिला पुलिस ने बस समेत कुल पांच वाहन समेत 128 भारतीय नागरिक नियंत्रण में 12 नेपाली नागरिक थे वाहन में,उन्हें भेज दिया गया अपने अपने घर,वाहन चालक को लिया गया हिरासत में रक्सौल।( vor desk)।कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर नेपाल में लॉक डाउन लागू है।जिसे नेपाल सरकार ने 31 मार्च से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।वहीं,बॉर्डर भी सील है।इसमे फंसे हजारों भारतीय नागरिकों की मुसीबतें बढ़ गई है।जिस कारण वे पैदल ही बीरगंज या अन्य सीमाई शहर व क्षेत्र पहुच रहे हैं।वहां सीमा पार कर रहे हैं।इसको ले कर गृह मंत्रालय सख्त है।तो,सुरक्षा बल मुस्तैद है। बावजूद,चोरी छुपे वाहन से यात्रा करने वालो की कमी नही।मुहं मांगी कीमत दे कर लोग बॉर्डर पहुच रहे हैं।उन्हें कोई सरकारी सहायता नही मिल रही। इसी क्रम में भारतीय नागरिकों को लेकर काठमांडू व सयांगजा के बॉलिंग से वीरगंज पहुँचे 5...
आरपीएफ व सामाजिक संगठन ने रक्सौल स्टेशन पर लॉक डाउन में फंसे लोगों को कराया भोजन!

आरपीएफ व सामाजिक संगठन ने रक्सौल स्टेशन पर लॉक डाउन में फंसे लोगों को कराया भोजन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल(vor desk)।मानवता जिंदा है।तभी तो लॉक डाउन में फंसे बेसहारा व मजबूर लोगों को भोजन मिल रहा है। रक्सौल स्टेशन परिसर में विभिन्न जगहों के लोग लॉक डाउन में फंसे होने के कारण शरण लिए हुए हैं।उनकी मदद को आरपीएफ के इंस्पेक्टर राज कुमार आगे आये और सामाजिक संगठनों की मदद से दर्जनों लोगों को भोजन कराया।खुद उन्होंने भोजन भी परोसा।उनका कहना है कि यह हमारा कर्तव्य है कि स्टेशन पर शरण लेने वाले किसी को भूखा नही सोने दें। इसी क्रम में रविवार को रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से भूखे मजदूरों के लिए खादय सामग्री उपलब्ध कराया गया। ट्रस्ट संचालक श्री रवि मस्करा ने बताया कि रक्सौल स्टेशन पर पिछले कई दिनों से कटिहार के 30 मजदूर लॉकडाउन में ट्रेन नही चलने के कारण फंसे हुए हैं। श्री मस्करा ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर राज कुमार के द्वारा ट्रस्ट को सूचना मिली।इ...
लोक आस्था के पर्व चैती छठ के दूसरे दिन मना खरना पर्व,अस्तचल गामी सूर्य को अर्ध्य 30 मार्च को!

लोक आस्था के पर्व चैती छठ के दूसरे दिन मना खरना पर्व,अस्तचल गामी सूर्य को अर्ध्य 30 मार्च को!

रक्सौल आसपास
लॉक डाउन के उल्लंघन पर हो सकती है कारवाई, घरों में की गई है छठ पूजा की तैयारी! रक्सौल।( Vor desk)। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व के आज दूसरे दिन खरना का पर्व मनाया गया है।चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन खरना पर्व मनाया गया। इस अवसर पर व्रतियों ने खरना का प्रसाद का भोग लगाया तथा पूजा अर्चना की । लोक आस्था और सूर्य उपासना का महा पर्व चैती छठ छोटी छठ है, फिर भी पूरी आस्था और शुद्धता के साथ यह त्योहार बड़े छठ की तरह जो कार्तिक मास में मनाया जाता है। बिल्कुल उसी आस्था की तरह यह पर्व भी श्रद्धा और शुद्धता के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन,इस बार यह पारंपरिक पर्व छठ घाटों पर नही मनेगा।नदी में अर्ध्य नही दिए जाएंगे।इसीलिए घर घर मे छत पर या फिर आवासीय परिसर में इस पर्व को मनाने की तैयारी है।इसके लिए कई घरों में अर्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!