Friday, March 20

Author: VorDesk

महागठबंधन का गढ़ रहे रक्सौल पर कब्जा वापसी के लिए बेचैन है कांग्रेस, पार्टी उतार सकती है वैश्य या मुस्लिम उम्मीदवार!

महागठबंधन का गढ़ रहे रक्सौल पर कब्जा वापसी के लिए बेचैन है कांग्रेस, पार्टी उतार सकती है वैश्य या मुस्लिम उम्मीदवार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। एक ओर जहां एनडीए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तैयारी में है,वहीं,इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग का अंतिम फैसला हो गया है और उम्मीदवारी की सूची भी आज जारी होने की संभावना है।सूचना के मुताबिक, रक्सौल विधान सभा क्षेत्र-10 कांग्रेस के खाते में है।इस पर दावेदारी भी रोचक है।दावेदारों में आगे पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,नुरुल्लाह खान,हाफिज अंसारी,डा. गौतम कुमार,अखिलेश दयाल,राज कुमार सिंह आदि शामिल हैं।इसके अलावा क्षेत्र के बाहर के कुछ लोगों के नाम भी चर्चे में है। चूंकि,जनता दल यू के बागी श्याम बिहारी प्रसाद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।ऐसे में पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री श्री बिहारी के प्रबल उम्मीदवारी की जनचर्चा तेज है।उनकी लॉबिंग कथित रूप से पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव कर रहे हैं।इसके अलावे राज्य सभा सदस्य सह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिं...
रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए  आज से नामांकन शुरू,सभी तैयारी पूरी

रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज से नामांकन शुरू,सभी तैयारी पूरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, बिहार।(Vor desk)। चुनाव आयोग के निर्देश पर आगामी 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन की प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू हो रही है। इसे लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।मुख्य बातें: नामांकन केंद्र: अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था एसडीओ कार्यालय (रक्सौल विधानसभा) और डीसीएलआर कार्यालय (नरकटिया विधानसभा) में की गई है। सुरक्षा और व्यवस्था: नामांकन केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।एरिया को बास बल्ले से घेर कर बैरिकेडिंग की गई है।सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। प्रतीक्षालय और हेल्प डेस्क: अनुमंडल कार्यालय परिसर में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। साथ ही, नामांकन पत्रों की जांच के लिए एक हेल्प डे...
रक्सौल के दो स्टूडेंट्स ने रचा इतिहास: ऋषि राज ने जीता गोल्ड, सालिका शामया ने सिल्वर मेडल

रक्सौल के दो स्टूडेंट्स ने रचा इतिहास: ऋषि राज ने जीता गोल्ड, सालिका शामया ने सिल्वर मेडल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-2026 के अंतर्गत खेल भवन मोतिहारी में आयोजित ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता में रक्सौल के शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय (SAV) के दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रक्सौल का नाम रौशन किया है।विद्यालय की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र ऋषि राज ने बालक वर्ग अंडर-17 में अपने अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। ऋषि राज (पिता श्याम बाबू प्रसाद, माता कविता देवी) वार्ड नं 15, मौजे माईस्थान, रक्सौल के निवासी हैं।वहीं, आठवीं कक्षा में अध्ययनरत 14 वर्षीय छात्रा सालिका शामया ने बालिका वर्ग अंडर-14 में ताईक्वाण्डो रिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मुकाबले में सफलता पाई और सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया। सालिका शामया (पिता साईदुल्लाह खान, माता का...
विधान सभा चुनाव को ले कर जांच अभियान के बीच आठ लाख रुपए नेपाली मुद्रा के साथ हवाला कारोबारी धराया!

विधान सभा चुनाव को ले कर जांच अभियान के बीच आठ लाख रुपए नेपाली मुद्रा के साथ हवाला कारोबारी धराया!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अनुमंडल के हरपुर थाना पुलिस ने विधान सभा चुनाव से ठीक पहले, भारत-नेपाल सीमा पर चल रहे हवाला कारोबार की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई चुनाव के दौरान अवैध रूप से धन के इस्तेमाल पर शिकंजा कसने की कड़ाई से जोड़कर देखी जा रही है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार को खुफिया सूचना मिली थी कि चुनाव के मद्देनजर सीमा से बड़े पैमाने पर हवाला के माध्यम से नकदी की तस्करी की जा रही है। इस महत्वपूर्ण इनपुट के सत्यापन के बाद, पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में तुरंत एक विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नेपाल जा रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पिट्ठू बैग से गिनती करने पर कुल आठ लाख नेपाली रुपये की भारी-भरकम राशि बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के पुत्र रजत कुमार के रूप में हुई है, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार...
रक्सौल:एमएलए प्रमोद सिन्हा के समर्थक नामांकन की तैयारी में जुटे,बीजेपी में दावेदारों की बढ़ी धड़कनें!

रक्सौल:एमएलए प्रमोद सिन्हा के समर्थक नामांकन की तैयारी में जुटे,बीजेपी में दावेदारों की बढ़ी धड़कनें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी पिछले 25 साल से काबिज है।वर्ष 2025 के चुनाव में अब सातवीं पारी के लिए मजबूत तैयारी है।बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और जनसंपर्क कर अपनी जीत को सुनिश्चित करने की तैयारी में दिन रात लगे हुए हैं।लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले श्री सिन्हा को उनके दल में ही घेराबंदी की अंदरूनी कश्मकश अंतिम समय तक जारी है,बावजूद श्री सिन्हा आश्वस्त मुद्रा में नामांकन की तैयारियों में जुटे हुए दिख रहे हैं।पिछले चुनाव में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल ने यहां चुनाव प्रचार में कहा था -'जो कमल खिलाएगा, वही रक्सौल पर राज करेगा।हालाकि,पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय इस बार अपनी सीधी प्रतिक्रिया अब तक जाहिर नहीं की।जब पत्रकारों ने उनसे रक्सौल के प्रत्याशी...
चुनावी प्रक्रिया को सशक्त और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक है कि इसमें सांप्रदायिकता, धनबल और बाहुबल की राजनीति को समाप्त किया जाए:डा.अभय कुमार

चुनावी प्रक्रिया को सशक्त और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक है कि इसमें सांप्रदायिकता, धनबल और बाहुबल की राजनीति को समाप्त किया जाए:डा.अभय कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। राजनीति विज्ञान के प्रो. डा अभय कुमार ने कहा है कि चुनाव लोकतंत्र के लिए केवल इसलिए महत्वपूर्ण नहीं हैं कि इनके माध्यम से एक राजनीतिक दल सत्ता से बाहर होता है और दूसरा दल सरकार बनाता है। चुनाव का असली महत्व इस बात में है कि इस दौरान जनता नेताओं के विचारों, उनके वादों और उनके कामकाज का मूल्यांकन कर पाती है। यही वह समय होता है जब देश की राजनीति की दिशा तय होती है। खासकर, यह वह अवसर होता है जब समाज के सबसे वंचित, दबे-कुचले और गरीब लोगों के कल्याण के लिए योजनाएँ और नीतियाँ तय की जाती हैं। इस पूरी प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका अत्यंत अहम होती है—वह मतदाताओं के सामने सही तथ्यों को रखता है और सभी पक्षों को निष्पक्षता से जनता तक पहुँचाता है। चुनाव के दौरान यह प्रश्न भी अत्यंत महत्वपूर्ण है कि क्या समाज के वंचित तबकों को उचित और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिल रहा है या नहीं...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रक्सौल नगर इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रक्सौल नगर इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रक्सौल नगर इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। शहर के रामजानकी मंदिर में संपन्न इस कार्यक्रम में सैकड़ो स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सर्वप्रथम स्वयंसेवक बंधुओं ने आसन, व्यायाम तथा आपस में कई तरह के खेल खेलते हुए शाखा में अपना कालांश पूरा किया। तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत संघचालक प्रो० राजकिशोर सिंह ने अपने बौद्धिक में कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष भर में कुल छह उत्सव मनाता है, उसके अतिरिक्त शरद पूर्णिमा का स्वयंसेवक वर्ष भर इंतजार करते हैं एवं आकर उसका आनंद उठाते हैं l उन्होंने कहा की शून्य से शतक वर्ष का सफर तय करने में संघ को विभिन्न पड़ावो से गुजरना पड़ा है। कुछ बाल एवं तरुण स्वयंसेवकों के साथ शुरू हुआ यह संघकार्य आज 40 से अधिक देशों में 80,000 से ऊपर शाखाओं के रूप में एक वटवृक्...
रक्सौल और नरकटिया में विधान सभा चुनाव की तैयारी को ले कर डीएम- एसपी ने की समीक्षा बैठक,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और भय मुक्त चुनाव कराने को ले कर दिए निर्देश!

रक्सौल और नरकटिया में विधान सभा चुनाव की तैयारी को ले कर डीएम- एसपी ने की समीक्षा बैठक,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और भय मुक्त चुनाव कराने को ले कर दिए निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। चुनाव आयोग के निर्देश पर पूर्वी चम्पारण प्रशासन ने बिहार विधानसभा की चुनावी तैयारी तेज कर दी है।इसी क्रम में बुधवार को रक्सौल के इनडोर स्टेडियम में पूर्वी चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में 10- रक्सौल एवं 12-नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की तैयारी के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की गई,जिसमे निर्वाची पदाधिकारी ,सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से उनके कार्य दायित्व से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए।एक एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी से भी उनके कार्य दायित्व एवं विभिन्न कोषांगो में उनके उत्तरदायित्व से संबंधी प्रश्न पूछे गए। साथ ही विभिन्न थाना प्रभारी से संवेदनशील पॉकेट्स, क्रिटिकल एवं संवेदनशील ब...
दरपा थाना क्षेत्र के दुबहां स्थित पोखर में डूबने से बालिका की मौत,एक की हालत गंभीर

दरपा थाना क्षेत्र के दुबहां स्थित पोखर में डूबने से बालिका की मौत,एक की हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण ज़िले के दरपा थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में मंगलवार शाम लगभग चार बजे एक अत्यंत दुखद घटना घटी। बाढ़ के पानी से भरे एक पोखर (तालाब) में डूबने से 12 वर्षीय लालसा कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी 13 वर्षीय पल्लवी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, दुबहा गांव निवासी पन्नालाल पासवान की पुत्री लालसा कुमारी और मुकेश पासवान की पुत्री पल्लवी कुमारी गांव के अन्य बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में खेल रही थीं। इसी दौरान वे खेलते-खेलते पोखर के गहरे पानी में चली गईं। जब लालसा डूबने लगी, तो उसे बचाने के प्रयास में पल्लवी भी डूबने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला।परिजन तुरंत दोनों को टावर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने लालसा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पल्लवी कुमारी की नाजुक स्थिति को देखते हुए...
वीरगंज में स्थित होटल में भारतीय पिता पुत्र की संदिग्ध मौत,नेपाल पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!

वीरगंज में स्थित होटल में भारतीय पिता पुत्र की संदिग्ध मौत,नेपाल पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के वीरगंज में भानु चौक स्थित होटल शाह पैराडाइज में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ के कमरा नंबर 111 में भारत के त्रिपुरा के रहने वाले दो भारतीय नागरिकों, सजल आचारजी (67 वर्ष) और उनके बेटे सागर आचारजी (24 वर्ष), के शव पाए गए हैं।मौत की अवस्था संदिग्ध है।पुलिस ने मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए परसा जिला के एसपी सुदीप पाठक ने कहा कि विभिन्न पहलुओं पर जांच और अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गई है। इधर,घटना के बाद सनसनी है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र ने बीते रविवार अक्टूबर की सुबह होटल में कमरा लिया था। मंगलवार शाम तक जब दरवाज़ा नहीं खुला,तब पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस टीम ने बगल के कमरे के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर देखा, तो,बंद कमरे में बेटा सागर पंखे से लटका हुआ था और पिता सजल बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे​होटल संचालक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!