कांग्रेस नेता नुरुल्लाह खान ने किया पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद को रक्सौल से महागठबंधन उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत,कहा-आलाकमान का फैसला स्वागत योग्य,एकजुट हो कर जिताएं!
रक्सौल।(Vor desk)।कांग्रेस नेता नुरुल्लाह खान ने कहा है कि रक्सौल से पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद को महागठबंधन उम्मीदवार बनायें जाने के फैसले का स्वागत करता हूँ।शीर्ष नेतृत्व का फैसला सभी को सर्वमान्य होना चाहिए।आज देश संकट की घड़ी से गुजर रहा है।एनडीए नें देश को कॉर्पोरेट के हाथों गिरवी रख दिया है।महंगाई,भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास के सभी मानक के सूचानंक में बिहार बहुत नीचे है,ऐसे हालात में महत्वपूर्ण है बदलाव होना।एक एक सीट महत्वपूर्ण है।इसलिए मेरा अपील है की सभी मतभेदो को भूल कर अभी जरूरत है रक्सौल में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना ,ताकि बिहार में अचेत सरकार बदले और बिहार में जस्टिस के साथ विकास का मार्ग प्रस्त हो सकें यही वक़्त की पुकार भी है।
अंतिम समय तक उम्मीदवारों की दावेदारी में काफी मजबूत रहे नुरुल्लाह खान की टिकट मिलने के बाद विगत माह कांग्रेस में शामिल होने के बाद ट...









