रक्सौल पीएचसी के अस्थाई कोविड केयर सेंटर में इलाज’एलोपैथी’पद्धति से,चिकित्सक ‘आयुष’ के!
*कैसे जीतेंगे कोविड पर जंग,जब ऐसी व्यवस्था से चिकित्सक ही है तंग!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर सेंटर में मरीजों का इलाज 'किस्मत के भरोसे' दिख रही है।जहां भर्ती होने की गारंटी है,लेकिन ,जान बचने की गारंटी नही है।यह 30 बेड का कोविड केयर सेंटर है,जहां करीब 23 बेड लगे हुए हैं।लेकिन,मरीज इक्के दुक्के ही दिखते हैं।ज्यादातर जिसको ऑक्सीजन की जरूरत है,या कही एडमिट नही हो पाते या फिर पैसे नही है,वे ही यहां भर्ती होते हैं।शुक्रवार को एक भी मरीज यहां नही दिखा।वहीं,सबसे अहम तो यह है कि मरीज़ो के इलाज की खानापूर्ति हो रही है।क्योंकि,यहां एक भी एमबीबीएस डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति रोस्टर में नही की गई है।सेंटर पर जो सूचना चस्पा की गई है,उसमे केवल आयुष चिकित्सको के भरोसे इस सेंटर को छोड़ दिया गया है।जबकि, कोविड 19 के मरीज़ो के आईसोलेशन या इलाज के लिये पीएचसी यान...









