लौकरिया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का डीसीएलआर राम दुलार राम ने किया औचक निरीक्षण!
रक्सौल।(vor desk ) ।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत के निर्देश पर डीसीएलआर रामदुलार राम ने मंगलवार को प्रखण्ड के लौकरिया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया।उनके साथ सीओ विजय कुमार भी थे। इस दौरान उक्त केन्द्र मे प्रभारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए।इसकी जानकारी देते हुए डीसीएलआर रामदुलार राम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र के मीटिंग हाल व पुरूष शौचालय का टाईल्स उखड़ा हुआ पाया गया,महिला शौचालय की भी स्थिति ठीक नही थी।उसमे पानी की आपूर्ति भी बन्द है है।पानी चढ़ाने वाला मोटर खराब पड़ा है।साफ सफाई की स्थिति अच्छी नही है। मंगलवार को जानकारी के अभाव मे कोविड टीका लेने के लिए एक भी ग्रामीण 1.16 बजे तक नही पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जिस दिन टीका देना है उसके एक रोज पूर्व प्रचार प्रसार होना च...









