रामगढवा में एन.एच पर कार के परखच्चे उड़े,हादसे में हुई 3 की मौत, 3 घायल,मचा कोहराम!
रामगढ़वा।( vor desk )।शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे एन एच हाइवे पर तिलावे नदी के रेलिंग में कार ने टक्कर मार दी।जिसमें सवार 6 लोगों में 2 की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकि एक कि मौत अस्पताल में हुई।टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।मृतकों के नाम दीपक कुमार,प्रिंस कुमार गोलू और रोहित कुमार है जिसमें दीपक कुमार और प्रिंस कुमार गोलू रामगढ़वा निवासी हैं और रोहित कुमार रामगढ़वा के चिकनी गाँव निवासी हैं।और घायल बिट्टू कुमार,संजीव कुमार और विकाश कुमार का इलाज अभी चल रहा है।
इस सम्बंध में प्रभारी थाना प्रभारी नारायण मंडल ने बताया कि तीनों मृतक का पोस्टमार्टम किया जा चुका है।जबकि, एक गम्भीर जख्मी युवक को पटना रेफर कर दिया गया है।
वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
*रामगढ़वा बाजार के पांच में तीन मित्रों की हो गई मौत,दो मित्र की स्थिति गम्भीर हु...









