Monday, March 16

Author: VorDesk

छठ महापर्व के लिए रक्सौल के 20 घाट सज धज कर तैयार,प्रशासन पर्व को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटी;

छठ महापर्व के लिए रक्सौल के 20 घाट सज धज कर तैयार,प्रशासन पर्व को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटी;

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर में जोर-शोर से चल रही है। नगर परिषद यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि इस साल श्रद्धालु पूरी सुविधा और सुरक्षा के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दे सकें। शहर के प्रमुख स्थानों—आश्रम रोड, बाबा मठिया, त्रिलोकीनाथ, चेक पोस्ट  कौड़ीहार चौक , तुमरिया टोला स्थित बुलावा ब्रह्म बाबा ,सूर्य मंदिर,सहित कुल 20 घाटों पर कार्तिक छठ पूजा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। घाटों पर साफ-सफाई का कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब भव्य पंडाल लगाने और आकर्षक सजावट का काम अंतिम दौर में है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के स्पष्ट निर्देश पर सभी महत्वपूर्ण घाटों को विशेष सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। छठ व्रतियों के लिए यहाँ बिजली बत्ती, स्नान घर, कपड़े बदलने के लिए अलग चेंजिंग रूम, शौचालय ,पेय जल और सुरक्ष...
लोक आस्था के महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनी खरना पूजा !

लोक आस्था के महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनी खरना पूजा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन रक्सौल में खरना पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। छठ व्रतियों ने इस दिन विशेष पवित्रता के साथ तैयारी की और गुड़ तथा चावल की खीर एवं रोटी का प्रसाद बनाया। शाम के समय, व्रतियों ने अपने कुल देवी-देवताओं और छठी मैया को यह प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद, व्रती स्वयं यह प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत की शुरुआत करती हैं, जो सूर्योदय और सूर्यास्त के अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। खरना को शुद्धता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, और इसके बाद ही महापर्व अपने अगले चरण में प्रवेश करता है।रक्सौल के छठ घाटों पर भी महापर्व को लेकर रौनक बनी हुई है। नगर परिषद द्वारा सभी घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई असुविधा न हो। अब छठ व्रती अगले दि...
रक्सौल विधानसभा: छठ के खरना पर मेन रोड बनी चुनावी अखाड़ा, सिन्हा बनाम प्रसाद की जंग में दिग्गजों का जमावड़ा!

रक्सौल विधानसभा: छठ के खरना पर मेन रोड बनी चुनावी अखाड़ा, सिन्हा बनाम प्रसाद की जंग में दिग्गजों का जमावड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में प्रचार और जनसंपर्क अभियान अब अपने चरम पर पहुँच चुका है। छठ के खरना पूजा के शुभ अवसर पर, रविवार को रक्सौल शहर का मेन रोड अचानक चुनावी अखाड़े में तब्दील हो गया, जहाँ एनडीए और इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) दोनों ने एक साथ अपने-अपने चुनाव कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन कर चुनावी जंग का शंखनाद कर दिया है।यह मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प हो गया है क्योंकि भाजपा के सीटिंग विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को एनडीए ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि उनके ठीक सामने महागठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद मैदान में हैं, जो हाल ही में जनता दल (यू) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। दोनों प्रमुख पहलवानों ने अपने-अपने चुनावी कार्यालय मेन रोड पर आजू-बाजू में खोलकर यह स्पष्...
बिहार चुनाव के बीच बिजेपी सांसद डा. संजय जायसवाल से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी

बिहार चुनाव के बीच बिजेपी सांसद डा. संजय जायसवाल से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/बेतिया।(Vor desk)।बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) सीट से सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल से अपराधियों द्वारा 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है।रंगदारी नही देने पर इकलौते बेटे डा शिवम जायसवाल को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।बिहार विधान सभा चुनाव के वक्त इस मामले से सूबे में खलबली है।मामले में सांसद की शिकायत पर बेतिया नगर थाना में मोबाइल फोन धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सांसद डॉ संजय जायसवाल ने मीडिया को बताया है कि उन्हें अज्ञात अपराधियों द्वारा दो मोबाइल नंबरों से कॉल कर ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई तथा यदि राशि नहीं दी गई तो उनके इकलौते बेटे डॉक्टर शिवम जायसवाल की हत्या कर देने की धमकी दी गई। सांसद ने शिकायत में कहा है कि यह क्रिया 23 अक्टूबर को दोपहर 12:40 से 12:44 बजे के बीच हुई, जब उन्होंने दो अलग-अलग म...
अभ्यर्थिता वापसी के आज अंतिम दिन नरकटिया के शमीम देवान सहित कुल 05 अभ्यर्थियों ने नाम लिया वापस

अभ्यर्थिता वापसी के आज अंतिम दिन नरकटिया के शमीम देवान सहित कुल 05 अभ्यर्थियों ने नाम लिया वापस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अभ्यर्थिता वापसी के आज अंतिम दिन कुल 05 अभ्यर्थियों ने नाम लिया वापस •पूर्वी चंपारण जिला के सभी 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 95 अभ्यर्थी मैदान में •जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी मोतिहारी।(Vor desk) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर आज दिनांक 23.10.2025 को अभ्यर्थिता वापसी का अंतिम दिन निर्धारित था। आज कुल पांच अभ्यर्थियों के द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया गया है।जिलाधिकारी के द्वारा मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि अभ्यर्थिता वापसी के अंतिम दिन 20-चिरैया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लालू प्रसाद यादव, निर्दलीय12-नरकटिया विधानसभा क्षेत्र से समीम दीवान, निर्दलीय19-मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र से प्रीति कुमारी, निर्दलीय14-गोविंदगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कमलेश कांत गिरी, निर्दलीय21-ढाका विधानसभा निर्व...
रक्सौल के गम्हरिया में दो बाइक की टक्कर में भीषण हादसा:एक की मौत,तीन घायल!

रक्सौल के गम्हरिया में दो बाइक की टक्कर में भीषण हादसा:एक की मौत,तीन घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।एशियन हाइवे अंतर्गत 527डी के रक्सौल-सुगौली सड़क खंड पर ग़म्हरिया स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत युवक की पहचान कौड़ीहार भगवानपुर निवासी पप्पू यादव के पुत्र सत्यम कुमार यादव के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक नेपाली नंबर की बाइक पर सत्यम ,शिवम ,उज्ज्वल नामक युवक सवार थे।शिवम ने बताया कि मोतिहारी से अपने मामा के घर रक्सौल कौड़ीहार आ रहे थे,इसी बीच यह दुर्घटना हो गई।जबकि दूसरी बाइक पर रक्सौल के नवका टोला स्थित अपने घर से मनौव्वर नामक युवक सड़क पर विपरीत दिशा से जाने को निकले। दोनों की अचानक हुई भीषण टक्कर में सभी सवार युवक घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए तीन अन्य युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्...
एसएसबी जवानों को हार्ट अटैक से होने वाली आकस्मिक मृत्यु पर नियंत्रण प्रयास  के लिए सीपीआर का  दिया गया प्रशिक्षण

एसएसबी जवानों को हार्ट अटैक से होने वाली आकस्मिक मृत्यु पर नियंत्रण प्रयास के लिए सीपीआर का दिया गया प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।आकस्मिक मृत्यु पर विजय पाने की पहल को लेकर आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉ कुमार मनीष और मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुपम प्रसाद के दल द्वारा मझौलिया स्थित एसएसबी बटालियन पुरुषोत्तम में एसएसबी जवानों को जीवन रक्षक सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। एसएसबी इंस्पेक्टर रविंदर सिंह (कंपनी कमांडर 701-जी) के नेतृत्व में तकरीबन पचास से अधिक जवानों को सीपीआर देने की तकनीक, इसके महत्व और उपयोगिता को विस्तार से समझाया गया।आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव डॉ कुमार मनीष ने सीपीआर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक समय में कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और आए दिन ऐसी अप्रिय खबरें सुनने को मिलती हैं। इसी कड़ी में, ट्रस्ट ने यह मुहिम शुरू की है ताकि अधिक से अधिक लोगो...
बिहार विधानसभा चुनाव: रक्सौल में मतदान से पहले मुस्तैदी का जायजा, सामान्य प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

बिहार विधानसभा चुनाव: रक्सौल में मतदान से पहले मुस्तैदी का जायजा, सामान्य प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) की तारीख नजदीक आने के साथ ही रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने 10-रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।प्रेक्षक श्री अग्रवाल ने सबसे पहले एसएसबी कैंप एयरपोर्ट ग्राउंड रक्सौल में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का भौतिक रूप से निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मतदान कर्मियों और सामग्री के वितरण और वापसी से संबंधित सभी तैयारियों की जानकारी ली, ताकि 11 नवंबर को होने वाले मतदान दिवस पर प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।डिस्पैच सेंटर का जायजा लेने के बाद प्रेक्षक महोदय ने रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के कई संवेदनशील मतदा...
बिहार चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, गांजा तस्कर गिरफ्तार!

बिहार चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, गांजा तस्कर गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल, बिहार।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा सतर्कता के बीच सीमा सुरक्षा बल (SSB) और मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।एसएसबी की 71वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो नेपाली गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 4 किलो 364 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।गुप्त सूचना के आधार पर मूर्तिटोला के पास नेपाल की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसके सवार दोनों व्यक्तियों के पास से यह मादक पदार्थ जब्त किया गया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान भोला पटेल और केदार पटेल (नेपाल के निवासी) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे यह गांजा नेपाल से भारत में सप्लाई करने आए थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि चुनाव के दौरान सीम...
फायर ब्रिगेड पर हमला:रक्सौल के एकडेरवा में आग बुझाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का आक्रोश,कानून हाथ में लेने के मामले में 13 गिरफ्तार

फायर ब्रिगेड पर हमला:रक्सौल के एकडेरवा में आग बुझाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का आक्रोश,कानून हाथ में लेने के मामले में 13 गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिला के सीमावर्ती रक्सौल अंतर्गत हरैया थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में मंगलवार की देर रात एक दुकान में लगी भीषण आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर देर से पहुंचा, जिससे उनका गुस्सा भड़क गया। अवैध पेट्रोल बिक्री से भड़की आग की आशंकासूत्रों के अनुसार, जिस दुकान में आग लगी थी, उसमें अवैध तौर पर पेट्रोल बेचने की सूचना है। वहां गैस सिलेंडर विस्फोट भी हुआ था ।आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से आग तेज़ी से भड़की और बड़ा रूप ले लिया। मामले की जांच जारी है। चालक और जवानों को निशाना बनायादेर रात्रि जब फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन के चालक और जवानों पर हमला कर दिया।टीम रेल गुमटी बंद होने से विलंब का शिकार हो गई थी,जबकि,...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!