Sunday, August 16

Author: VorDesk

सर्वसम्मति से रक्सौल मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं तबस्सुम आरा!

सर्वसम्मति से रक्सौल मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं तबस्सुम आरा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया गणों ने मिसाल कायम किया व सर्वसम्मति से मुखिया संघ का चुनाव सम्पन्न कर लिया।बुधवार को रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया गण ने मुखिया संघ के चुनाव हेतु ग्राम पँचायत राज धनगढ़वा की मुखिया तबस्सुम आरा के आवास पर पुरान्द्र मुखिया श्री राय नट की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत राज धनगढ़वा कौड़िहार की मुखिया तबस्सुम आरा (पति- नायाब आलम) को अध्यक्ष व रूबी कुमारी गुप्ता को सचिव व उपाध्यक्ष राजू महतो ,कोषाध्यक्ष श्रीमती शैला देवी, प्रवक्ता हरनाही मुखिया जफीर आलम और संरक्षण समिति के रूप राम नारायण राय, मुखिया कबीर आलम व श्री रायनट को चुन लिया गया ।इस अवसर पर रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया सदस्यों की उपस्थिति रही। जिनमे ग्राम पंचायत राज भेलाही की सुमन पटेल ,पुरान्द्र मुखिया श्री राय नट...
रक्सौल:बीजेपी सांसद डॉ0 संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया बीएसएनएल के फाइबर नेट सेवा का उद्घाटन!

रक्सौल:बीजेपी सांसद डॉ0 संजय व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया बीएसएनएल के फाइबर नेट सेवा का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार संकल्पित है।हर घर ,हर व्यक्ति को सोशल मीडिया से जोड़ने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड के फाइबर नेट सेवा का शुभारंभ किया गया है।आने वाले दिनों में बीएसएनएल की हाइब्रिड 5 जी सेवा चालू हो जाएगी।ऊक्त बातें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बुधवार को कही। इससे पहले रक्सौल स्थित बीएसएनएल भारत फाइबर ऑप्टिकल फ्रेंचाइजी 'नेटवर्ल्ड' का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल व क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर सांसद श्री जायसवाल नेटवर्ल्ड के बहुत सारे प्लानो के संदर्भ में जायजा लिया। जिसके अंतर्गत 449 रु में30 एमबीपीएस 749रु में 100एमबीपीएस 599रु में 60 एमबीपीएस डाटा सेवा सुविधा प्रदान किया जा रहा है। जिसकी स्पीड आम नेट...
रक्सौल : शोध कार्य प्रशिक्षण हेतु फाउंडेशन कोर्स के तहत पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारियों का भव्य स्वागत

रक्सौल : शोध कार्य प्रशिक्षण हेतु फाउंडेशन कोर्स के तहत पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारियों का भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल अनुमंडल के हरदिया पंचायत एवं मनना चम्पापुर पंचायत के स्थल निरीक्षण एवं शोध कार्य प्रशिक्षण हेतु फाउंडेशन कोर्स के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा भारतीय वन सेवा सहित अन्य सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों अनिषा श्रीवास्तव, अंकित सोनी, अरुणेश शुक्ला,गौरव बुदानिया,वगीशा जोशी, बिनोद सी,जीग्मे फुंतोशो,कावलि मेघना, मर्लिन सी दास,रवि मीना, शास्वत त्रिपुरारी तथा उत्कर्ष का रक्सौल पहुंचने पर रक्सौल अनुमंडल के डीसीएलआर रामदुलार राम, एएसपी चंद्र प्रकाश, रक्सौल अंचलाधिकारी विजय कुमार,बीडीओ संदीप सौरभ सहित अन्य पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलमय संगीत समारोह के साथ सीडीपीओ रीमा कुमारी ने चंदन टिका लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।हरदिया पंचायत के मुखिया कबीर आलम एवं सरपंच लक्ष्मण प्रसाद ने सभी प्रशिक्षु अधिका...
जीडीएस एकेडमी में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी : प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जीडीएस एकेडमी में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी : प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय जीडीएस एकेडमी के छात्र छात्राओं द्वारा आज विद्यालय परिसर में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ एवं धर्मेंद्र मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर डॉ. शलभ ने छात्र छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ अपनी सृजनात्मकता और इनोवेटिव सोच को विकसित करना भी जरूरी है। स्कूलों में ऐसे वातावरण तैयार किये जाने की आवश्यकता है जिससे बच्चों के अंदर छिपी सृजनात्मक क्षमता का विकास हो सके। उन्होंने कई छात्रों का उदाहरण दिया जिन्होंने अपनी सृजनशीलता, लगन और मेहनत के बदौलत जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल किया है। वहीं नोनियाडीह मिड्ल स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मिश्र ने मिसाल देते हुए कहा कि छोटे छोटे प्रयोग करके, छोटी छोटी घटनाओं से प्रेरित होक...
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा 170 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व इलाज

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा 170 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। ओमीक्रौंन की चुनौती व ठंड के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल के सौजन्य से विशेष दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर  आयोजित किया गया।बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्मेलन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य मेघराज अग्रवाल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रक्सौल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह,स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह, सम्मेलन के सचिव सीताराम गोयल, नरेश मित्तल, नागेश्वर केडिया, महेश छापड़िया, पुरूषोत्तम अग्रवाल व गणेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। सुबह 10:30 बजे से संध्या 4 बजे तक चले शिविर में...
नेपाली पीएम देउबा जनवरी 2022 में आएंगे भारत, ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में करेंगे शिरकत!

नेपाली पीएम देउबा जनवरी 2022 में आएंगे भारत, ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में करेंगे शिरकत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अगले महीने ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में हिस्सा लेने के लिए भारत के दौरे पर आएंगे।इस दौरान देउबा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की संभावना है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काठमांडू और नई दिल्ली में राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री देउबा ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में भाग लेने के लिए 10 जनवरी को भारत के लिए रवाना होंगे। यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तत्काल उपलब्ध नहीं है, लेकिन विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि देउबा और मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है. ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक होगा। गौरतलब है कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2003 में शुरू किया गया एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है, फिलहाल नए साल 2022 में 10-12 जनवरी को होने वाला य...
पीड़ित भारतीय नागरिको की समस्या समाधान के लिये भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा शिविर आयोजित

पीड़ित भारतीय नागरिको की समस्या समाधान के लिये भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा शिविर आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk   )।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशेष सप्ताह के समारोह के हिस्से के रूप में नेपाल के वीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को वाणिज्य दूतावास के परिसर में "कांसुलर शिकायतों के लिए ओपन हाउस" का आयोजन किया। ओपन हाउस की अध्यक्षता महावाणिज्यदूत नितेश कुमार ने की। आयोजन का उद्देश्य नेपाल में रहने वाले पीड़ित भारतीय नागरिकों की गैर-नियमित शिकायतों का निवारण करना था।  कार्यक्रम के दौरान नेपाल के पर्सा और बारा जिलों के कारखानों में काम करने वाले लगभग तीस भारतीयों की शिकायतों का निवारण किया गया। ...
मैत्री सम्बंध की मजबूती के उद्देश्य से भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा साइकल रैली का आयोजन!

मैत्री सम्बंध की मजबूती के उद्देश्य से भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा साइकल रैली का आयोजन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशेष सप्ताह के उत्सव के रूप में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को बीरगंज में "साइकिल रैली" का आयोजन किया।  महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने अहले सुबह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  रैली में वाणिज्य दूतावास के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्सा जिला प्रशासन के अधिकारी, नेपाल पुलिस, नेपाल एसबीआई बैंक, स्थानीय उद्योग और व्यापारिक घरानों, बीरगंज और बारा के साइक्लिंग क्लब और सिविल सोसाइटी के लगभग 60 लोगों ने रैली में भाग लिया। रैली वाणिज्य दूतावास से शुरू हुई और शहर में भारत-नेपाल सीमा, घंटाघर और आदर्श नगर पर एकीकृत चेक पोस्ट के मुख्य द्वार से गुजरते हुए सोलह किलोमीटर के मार्ग की दूरी तय करते हुए फिर से वाणिज्य दूतावास में समाप्त हुई। भारतीय महावाणिज्य दुतावास के कौंसुल शशि भूषण कुमार ने बताया कि शारीरिक फिटनेस पर जोर देने, सहनशक...
हिन्दू परिषद नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

हिन्दू परिषद नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

नेपाल, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।हिन्दू परिषद् नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ।एक आवासीय होटल में आयोजित सम्मलेन व प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत के मधुमुनि गुरु, नेपाल के धर्मपाल गुरु, संयुक्त जनआन्दोलन मोर्चा के अध्यक्ष तारानाथ लुईटेल, बरिष्ठ अधिवक्ता डा. सुरेन्द्र भण्डारी, पूर्व डिआईजी कृष्णभक्त ब्रह्मचार्य आदि ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने एक स्वर से कहा कि नेपाल को विदेशी शक्तियों के ईशारे पर धर्मनिरपेक्ष घोषित किया गया,जो हिंदुओ को मान्य नही है।उन्होंने कहा कि नेपाल के हिन्दू जग चुके हैं।एकजुटता मुहिम रंग लाएगी।आने वाले दिनों में नेपाल शीघ्र हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा। नेपाल में 82 प्रतिशत ओमकार हिन्दू समुदाय के रहने के बावजूद विदेशी शक्तियों के लोभ में फंस कर कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण का खेल खेल रहे ह...
बहुजन जागृति मंच का शिक्षा,नशामुक्ति व संगठन की मजबूती को ले कर गोष्ठी आयोजित!

बहुजन जागृति मंच का शिक्षा,नशामुक्ति व संगठन की मजबूती को ले कर गोष्ठी आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।समाज को बगैर शिक्षायुक्त व नशामुक्त किये सामाजिक परिवर्तन आंदोलन की धारा को मजबूत नही किया जा सकता।इसके लिए हमें शिक्षा को आत्मसात करना होगा और तथागत गौतम बुद्ध के विचारों तथा बाबा साहेब के आदर्शो को अपना कर समाज को पाखण्ड व अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने होंगे।उक्त बातें बिहार के अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने पड़ोसी देश नेपाल के पर्सा जिलान्तर्गत धोबनी गाविस के बिखमपुर-पिपरा गांव में नवगठित बहुजन जागृति मंच के द्वारा आहुत कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शनिवार को कही।उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कुनबे में बंटे बहुजन समाज को संगठित करने की जरूरत है तथा हमें बिकाऊ नही टिकाऊ समाज बनाना है।इसके लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है।तभी नेपाल के बहुजन समाज भी शासन-प्रशासन में संख्यानुपाती भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।विशिष्ट अतिथि भारत के बहुजन समाज पार्टी ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!