बिहार विधानसभा चुनाव 2025: द्वितीय चरण के मतदान के लिए रक्सौल में पुख्ता तैयारी,बॉर्डर सहित चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जिसमें कुल 2,85,714 मतदाता अपनी मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। 5 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में मतदान से होगा। इसमें भाजपा के प्रमोद सिन्हा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, जनसुराज के भुवन पटेल और दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
चुनाव में कुल 329 वोटिंग बूथ शामिल हैं, जिनमें रक्सौल में 125 और आदापुर में 126 बूथ शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को अंतिम रूप से 1316 मतदान कर्मियों के लिए रवाना किया गया, मतदान प्रक्रिया को सोमवार को एयरपोर्ट स्थित डिस्पैच सेंटर से ईवीएम और अन्य आवश्यक चुनाव सामग्री प्राप्त कर बूथों के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक रूप स...









