भारत विकास परिषद 14 दिसम्बर को 60 दिव्यांगजनों को लगाएगा कृत्रिम अंग,रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू!
*मुजफ्फरपुर के एल. एस कॉलेज. स्थित हेल्थ सेंटर में लगेगा विशेष कैम्प….
*पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे कृत्रिम अंग….
रक्सौल।(Vor desk)। भारत विकास परिषद उत्तर बिहार प्रांत ( पूर्वी क्षेत्र) के तत्वावधान में भारत विकास परिषद दिव्यांग न्यास , पुणे के सहयोग एवं मार्गदर्शन में 60 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क अत्याधुनिक कृत्रिम हाथ -पाँव एवं पोलियो कैलिपर प्रदान की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जीवन में आगे बढ़ते कदमों को कई बार तन की बाधा रोक देती है। मन भी ठहर जाता है। किसी हादसे में चोट , जन्मजात विकृति ,कुष्ठ रोग या गंभीर बीमारियों के कारण हाथ या पैर गँवा चुके ऐसे लोगों के जीवन में नया कदम बढ़ाने का हौसला व हिम्मत भारत विकास परिषद दे रहा है । गौरतलब है कि भारत विकास परिषद दिव्यांग न्यास पुणे के सहयोग एवं मार्गद...









