मोदी सरकार देशवासियों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए है संकल्पित: मांडविया
-देश भर में दो साल में सवा लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की हो चुकी है स्थापना-अस्पतालों को टेली कंसल्टेंसी से जोड़ा गया है-रक्सौल में नेशनल फूड लेबोरेट्री के शुभारंभ से विदेश व्यापार को मिलेगा लाभ-16 करोड़ की लागत से बने 50 बेड के आधुनिक अनुमंडलीय अस्पताल का किया उदघाटन-सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी किया संबोधितरक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सह रसायन व उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख एल मांडविया व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रविवार को सँयुक्त रूप सेरक्सौल में 16 करोड़ की लागत से बीएमएसआइएल द्वारा करीब 23 हजार एस्क्वायर फिट भूमि पर नव निर्मित 50 बेड वाले अत्याधुनिक व पूर्ण वातानुकूलित अनुमण्डल अस्पताल का उदघाटन किया।
रक्सौल एयरपोर्ट पहुँचने के बाद सड़क मार्ग से मुख्यपथ स्थित समारोह स्थल पहुँचने पर अनुमण्डलीय अस्पताल के जीएनएम, एनएनए...









