रक्सौल के गम्हरिया में बाइक दुर्घटना में नेपाली नागरिक की मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!
रक्सौल।( vor desk )।बीती रात काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग संख्या 28 अंतर्गत गम्हरिया नहर के समीप एक डायवर्सन के पास बाइक दुर्घटना में एक नेपाली नागरिक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के पर्सा जिला के वीरगंज रानीघाट रामगढ़वा वार्ड 24 निवासी पन्नालाल प्रसाद पटेल अपने एक अन्य साथी के साथ नेपाली नम्बर के प्लसर बाइक(नम्बर ना 25 प 1337 )से रामगढ़वा की तरफ बारात जा रहे थे।बताते है कि गम्हरिया नहर के समीप बाइक अनियंत्रित हो कर डायवर्सन में ठोकर मार दी। जिससे पन्नालाल पटेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद रक्सौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा। गुरूवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद रक्सौल थाना पहुंचा। जहां परिजनों के द्वारा शव का शिनाख्स करने के बाद पुल...









