क्या रक्सौल- बीरगंज आईसीपी से आम नागरिकों की आवाजाही होगी शुरू?जनप्रतिनिधियों के दौरे के बाद चर्चा तेज!
रक्सौल। (Vor desk)। रक्सौल के पंटोका स्थित इन्टी ग्रेटेड चेक पोस्ट को पूर्ण रूप से संचालित करने की योजना अब तक अधर में है।कार्गो मुवमेंट को पूर्ण रूप से रक्सौल बीरगंज आईसीपी से कराने की कवायद चल रही है,जिसमे कई अवरोध आ रहे हैं।जबकि,आईसीपी के रास्ते पैसेंजर मुवमेंट शुरू करने की आश लगाए लोग अब तक निराश ही दिख रहे हैं ।अभी हाल ही में नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहाल दिल्ली दौरे से लौटे हैं।जिसके ठीक बाद क्षेत्रीय भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल और यूपी के राज्य सभा सांसद सहउत्तरप्रदेश की उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने रविवार को संयुक्त रूप से रक्सौल आईसीपी का दौरा किया।उनके साथ स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और पूर्व एम एल सी बबलू गुप्ता आदि मौजूद थे।
आईसीपी निरीक्षण के बाद आईसीपी प्रबंधक प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी हुई।हालाकि,बैठक के पहलुओं पर मीडिया कोई जानकारी...









