नेपाल में रहने वाले प्रवासी भारतीय नागरिकों के समस्या समाधान हेतु दूतावास द्वारा ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित
रक्सौल।( Vor desk )।आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा वाणिज्य दूतावास परिसर में 19वा"ओपन हाउस फॉर कन्सुलर गिरिभांसेज "नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व भारतीय महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेपाल में रहने वाले पीडित भारतीय नागरिकों का समस्या का समाधान करना था,जिसके तहत प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को इस कार्य क्रम का आयोजन होता है।इस बार कन्सुलर शिकायत कार्यक्रम में दर्जन भर लोगों के समस्या का समाधान किया गया।इसमें नारायणी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड,आर एम सी फूड एंड मेटल प्राइवेट लिमिटेड(जीतपुर),मिराज होटल,हिमालयन डिस्टीलरी लिमिटेड,,आइडियल एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड( वीरगंज,परसा ) में काम करने वाले भारतीय कामगारों के वाणिज्य दूतावास में रजिस्ट्रेसन और रजिस्ट्रेशन रिनिवल संबधी समस्या को सुना और उसका ...









