रक्सौल में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, नागा रोड दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित
रक्सौल। (vor desk)।प्रत्येक साल की भांति इस साल भी हिंदुओं के लोक आस्था का महापर्व दुर्गा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जाना है। जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर में सर्वप्रथम नागा रोड दुर्गा पूजा समिति की पूजा हेतु एक आम बैठक नागा बाबा मठ के प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें पिछले वर्ष की लेखा-जोखा प्रस्तुत की गई। उसके बाद वर्ष 2023 की पूजा हेतु परिचर्चा की विधिवत शुरुआत हुई। बैठक की अध्यक्षता नागा रोड दुर्गा पूजा के अध्यक्ष प्रभु यादव ने की। उक्त बैठक में मूल कमिटी थोड़ा-बहुत फेरबदल करते हुए विस्तारित किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रभु यादव, सचिव संतोष कुमार एवं कोषाध्यक्ष संदीप कुमार के साथ नए पदाधिकारियों के रूप में महासचिव संजय सर एवं एक और कोषाध्यक्ष राकेश रंजन वर्मा को जिम्मेवारी सर्वसम्मति से दी गई। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में पूर्णिमा भारती, संजय पटेल, संजय...









