रक्सौल एलआईसी शाखा में मनाया गया लियाफी का 59 वा स्थापना दिवस
रक्सौल।(vor desk)।ऑल इंडिया लियाफी के पदाधिकारी व अभिकर्ताओं द्वारा एलआईसी रक्सौल शाखा के सभागार में एक कार्यक्रम के बीच लियाफी का 59 वा स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।
इस दौरान ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र) बिपिन कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,राजनारायण सिंह, रंजन मिश्रा, अवधकिशोर सिंह,स्वर्ण सिंह, ध्रुप प्रसाद,अम्बिका ठाकुर आदि लोगो ने संयुक्त रूप से केक काट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा ने कहा कि ऑल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल व राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुल्दीय बोल्या के आव्हान 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे पखवाड़ा पूरे देश के शाखाओं व मंडलो में लियाफी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने लियाफी की स्थापना पर चर्चा करते हुवे कहा की सर्व प्रथम ...









