‘मेरी माटी मेरा देश’ अंतर्गत अमृत कलश यात्रा के क्रम में रक्सौल पहुंचे केंद्रित गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,कहा-मोदी सरकार ने देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों को दिया वाजिब सम्मान!
रक्सौल।(vor desk)। भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पश्चिम चंपारण के बाद पूर्वी चंपारण के रक्सौल में पहुंच कर मेरी माटी मेरा देश अंतर्गत अमृत कलश यात्रा में शामिल हुए।शुक्रवार की रात्रि ही वे आईसीपी पहुंच गए थे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ । शनिवार को प्रात: एस एस बी 47वी वाहिनी पंटोका रक्सौल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।उसके तत्पश्चात सशस्त्र सुरक्षा बल 47 वीं वाहिनी के आमंत्रण पर पंटोका पंचायत के धूपवा टोला स्थित सशस्त्र सीमा सुरक्षाबल कैंप में आयोजित मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री शामिल हुए।मंत्री के मंच पर पहुंचते ही एस एस बी 47वीं बटालियन के डॉग स्क्वायड टीम के केरू ने अपने मुंह में पुष्प गुच्छ ले कर मंत्री श्री राय के समक्ष पहुंच उन्हे प्रदान किया और स्वागत किया,जिस पर खूब तालियां बजीं।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के...









