रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम मनीष कुमार ने किया औचक निरीक्षण : गायब मिले डॉक्टर, दिखी गंदगी और बदहाली !
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार की रात करीब 8 बजे एसडीएम मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया,जिसमे कुव्यवस्था सामने आई। कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल बांटने निकले एसडीएम अचानक अस्पताल जा पहुंचे। वहां की अव्यवस्था और लापरवाही देख एसडीएम का पारा चढ़ गया, जिसके बाद उन्होंने लापरवाह कर्मियों को फटकार भी लगाई।
इमरजेंसी से डॉक्टर नदारद, सफाई के नाम पर खानापूर्ति
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। 24 घंटे ड्यूटी के अनिवार्य नियम के बावजूद वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। एसडीएम ने जब वहां तैनात जीएनएम और गार्ड से पूछताछ की, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद पहुंचे डॉक्टर को एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए अनुशासन की चेतावनी दी। इसके अलावा प्रसव पूर्व वार्ड में गंदगी का अंबार लगा मिला और मरीजों के बेड पर चादरें...









