जयन्ती पर याद किये गये नेताजी सुभाषचंद्र बोस,भारत विकास परिषद ने मनाई जयंती!
…..
रक्सौल ।(vor desk)। मंगलवार को भारत विकास परिषद शाखा की रक्सौल के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी ।शहर के कोइरिया टोला स्थित सुनील कुमार के आवासीय परिसर में परिषद के वरीय सदस्य अवधेश सिंह की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनायी गयी ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ भारत वन्दे मातरम् गीत के उपरांत भारत माता एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैलचित्र पर पुष्पांजलि के साथ की गयी । इस मौके पर अवधेश सिंह ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में आज समूचा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है ।सुभाषचन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे अग्रणी नेता थे । द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया ...









