भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों को मिलेगी मजबूती: वीरगंज में रक्सौल और वीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच समन्वय बैठक
वीरगंज।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्र में आपसी व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और साझा समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ एवं रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच एक महत्वपूर्ण परिचय संवाद बैठक संपन्न हुई। वीरगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में वीरगंज चैंबर के कार्यवाहक अध्यक्ष माधव राजपाल ने रक्सौल चैंबर के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
बॉर्डर की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा
स्वागत भाषण के दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष माधव राजपाल ने सीमा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्य रूप से रक्सौल-वीरगंज सीमा पर बढ़ता ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग,नेपाली नागरिकों के प्रति भारतीय सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार में असमानता और रक्सौल क्षेत्र का ड्रग तस्करी के केंद्र के रूप में उभरने के बारे में चर्चा हुई।
राजपा...









