रक्सौल में इनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी रेड: तनिष्क और हीरो शोरूम समेत 16 ठिकानों पर जमीं टीमें, मो. कलीम के कारोबारी साम्राज्य की जांच
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के सीमावर्ती शहर रक्सौल में शनिवार को आयकर विभाग ने एक साथ बड़ी कार्रवाई कर व्यापारिक जगत में खलबली मचा दी। शहर के दिग्गज व्यवसायी मोहम्मद कलीम को निशाने पर लेते हुए आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने उनके पैतृक आवास से लेकर शोरूम और सहयोगियों के ठिकानों तक, करीब 7जगहों पर एक साथ धावा बोला।इसके साथ शहर के विभिन्न चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के यहां भी सर्वे में टीम जुटी रही।सूचना के मुताबिक,टीम ने अलग अलग दस्तों में करीब16 ठिकानों पर दस्तक दी है।कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही, जिसे रक्सौल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी टैक्स रेड माना जा रहा है।सुबह-सुबह जब शहर कोहरे की चादर में लिपटा था, तभी बिहार और झारखंड के नंबरों वाली दर्जन भर से अधिक गाड़ियों का काफिला रक्सौल पहुँचा। आयकर विभाग के अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से आदा...









