ट्रांसपोर्ट की आड़ में स्प्रिट की तस्करी का भंडाफोड़, 4 हजार लिटर स्प्रिट के साथ रक्सौल स्थित आईपी रोड लाइंस के मैनेजर सहित पांच गिरफ्तार!
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)। शराबबंदी वाले बिहार में शराब से मौत की घटनाओं के बाद पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है।जिले में अब शराब बरामदगी से आगे की करवाई होने लगी है।
ताजा मामले में मोतिहारी पुलिस और एक्साइज विभाग ने शराब कारोबार को लेकर भारत नेपाल सीमा स्थित रक्सौल में बड़ी कार्यवाई की है।इस दौरान पुलिस ने एक ट्रासपोर्ट गोदाम मे छापेमारीं कर हजारो लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त किया है ।साथ ही इस मामले में4हजार लिटर स्प्रिट सहित 5 लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है। स्प्रिट का उपयोग शराब बनाने में होने की आशंका के मद्देनजर गहन जांच और छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना पर मोतिहारीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया था,जिसके बाद रक्सौल स्थित ट्रासपोर्ट गोदाम में छापेमारीं की गई ।जिसमे 3हजार लीटर स्प्रिट जब्त किया ग...









