रक्सौल नगर परिषद बना ‘नरक परिषद’,तीसरी बार रक्सौल में नरक के बीच मन रही दीपावली!
हड़ताल से रक्सौल नगर में नर्क की स्थिति के बीच खरीदगी के लिए भीड़,कूड़े में आग लगाए जाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या का खतरा
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद अब नरक परिषद हो गया है।नगर में साक्षात नरक के दर्शन हो रहे हैं।स्वच्छ रक्सौल का नारा यहां दम तोड चुका है।इस बार धन तेरस के साथ ही दीपावली पर भी नगर परिषद क्षेत्र की स्थिति नरकीय बनी हुई है।यह तीसरी दीपावली है,जिस पर रक्सौल नरक बना दिखा। होल्डिग टैक्स सहित कई कर देने वाली रक्सौल की जनता और यहां के व्यवसायियों की भावना का भी किसी ने कोई ख्याल नही किया।जब घर घर सफाई की स्थिति होती है,कूड़ा घर से बाहर आता है, उस वक्त हड़ताल कर रक्सौल की जनता को परेशान कर दिया गया। यहां की जनता भी ऐसी है की सब कुछ चुप चाप सहती रही है और चूं भी मुंह से नही निकाला।व्यापारी भीड़ भरे बाजार में कूड़ो कचरों के बीच कारोबार करते रहे।ग्राहक किसी तरह खरीदगी...









