रक्सौल की बेटी निर्धन अनाथ एवं जरूरतमंद के सहायतार्थ करेगी नानी बाई का मायरा कथा
रक्सौल।(vor desk)।मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट उदयपुर राजस्थान एवं समस्त रक्सौलवासी द्वारा आयोजित गौ सेवा निर्धन अनाथ एवं जरूरतमंद के सहायतार्थ रक्सौल के श्री सत्यनारायण पंचायती मारवाड़ी मंदिर में दिनांक 13 से 15 जनवरी 2025 दोपहर 3 से 6 बजे तक भगत और भगवान के परीक्षा की सत्य कथा की अमर कहानी और नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित बेटी मानसी शर्मा द्वारा यह कथा कहीं जाएगी ।मानसी 2 वर्ष की उम्र से ही दुर्गा दरबार मोजे चौक रक्सौल में शास्त्रीय भक्ति मय नृत्य करने के बाद श्याम बाबा का भजन गायन करती चली आ रही है। इसे भारत नेपाल के कई विभिन्न विभूतियों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हो चुका है ।जिसमें भारत के प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर, महिला एवं बाल...









