Saturday, August 1

Author: VorDesk

महागठबंधन नेता राम बाबू यादव ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन, कहा-इस बार बिहार में बदलाव तय!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर में महागठबंधन नेता राम बाबू यादव के आवास पर मकर संक्रांति पर दही चूड़ा का भोज आयोजित किया गया।श्री यादव ने इस अवसर पर सबको बधाई दिया और कहा कि इस खिचड़ी भोज से संबंध में प्रगाढ़ता आती है।यह समरसता का पर्व है,जिसे मिल जुल कर मनाने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि चिवडा चनपटिया ,गुड बगहा,और तिलकुट गया से आया है।बिहार का यह खिचड़ी भोज आनंदित और एकजुट करने वाला है। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधान सभा प्रत्याशीरामबाबू यादव ने कहा कि पूरे बिहार में नया आगाज होगा।बदलाव तय है ।तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि राजद ने माई बहन मान योजना की घोषणा की है,वह गांव-गांव टोला टोला में चर्चा का विषय बना हुआ हैदो सौ यूनिट बिजली फ्री का एलान लोगों में उत्साह दर्शा रहा है।बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे...
डीएम सौरभ जोरवाल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ किया रामगढ्वा स्थित तिलावे नदी का निरीक्षण, बाढ़ से निजात और सिंचाई व्यवस्था को ले कर दिए जरूरी निर्देश!

डीएम सौरभ जोरवाल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ किया रामगढ्वा स्थित तिलावे नदी का निरीक्षण, बाढ़ से निजात और सिंचाई व्यवस्था को ले कर दिए जरूरी निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप कुमार तथा कार्यपालक अभियंता पूर्वी चंपारण मोतिहारी इफ्तिखार इमाम के साथ मंगलवार को रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड के पटनी पंचायत स्थित तिलावे नदी तथा नाला का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान किए गए घोषणा के आलोक में किया गया।जिसका उद्देश्य रामगढ़वा प्रखंड के चार पंचायत पटनी इनरवा शिवनगर तथा रामगढ़वा पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निजात के लिए तथा सिचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है।जिसको ले कर जिलाधिकारी श्री जोरवाल के द्वारा निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण के साथ-साथ सिंचाई सृजन के लिए योजना बनाने हेतु अभियंता गण के साथ आवश्यक विचार विमर्श किया गया। इसके पश्चात बंगरी नदी के तटबंध रहित क्षेत्र का भी बंगरी चौक पर निरीक्षण किया गया तथा रामपुर...
सांसद डा. संजय ने रक्सौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद धुरपति देवी पर साधा निशाना,तो गर्मा गई राजनीति, छिड़ गई बहस! .जानिए क्या है पूरा मामला…

सांसद डा. संजय ने रक्सौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद धुरपति देवी पर साधा निशाना,तो गर्मा गई राजनीति, छिड़ गई बहस! .जानिए क्या है पूरा मामला…

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद की सामान्य बैठक में पहली बार शामिल होने के बाद क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर मुख्य पार्षद पर निशाना साधा,जिससे सूबे स्तर पर चर्चा परिचर्चा शुरू हो गई है।वहीं,दूसरी ओर क्षेत्र में सिसायत गर्मा गई है और इस मसले पर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य डा संजय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर स्टेट्स पोस्ट करते हुए रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद (सभापति)धुरपति देवी द्वारा बुके देते और सोमवार की बोर्ड बैठक की तस्वीरों को साझा किया और लिखा कि -मैंने सभी को कहा कि आप सब चुने हुए वार्ड पार्षद हैं और नगर परिषद की बैठक में पूरी तैयारी के साथ आइये ।माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 50% महिला आरक्षण बहुत बड़ा कदम है।परंतु यह भी देखने को मिलता है कि जो अध्यक्षता कर रहा है वह एक शब्द भी नहीं बोल पाता। इस ...
नगर परिषद बोर्ड की बैठक में सांसद डा. संजय ने किया अपील-रक्सौल को बनाएं आइडियल शहर, कहा-नगर परिषद में आएगा चेंज!

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में सांसद डा. संजय ने किया अपील-रक्सौल को बनाएं आइडियल शहर, कहा-नगर परिषद में आएगा चेंज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सफाई व्यवस्था हेतु एनजीओ को अधिकृत करने के लिए टेंडर निकालने का निर्णय मुख्य पथ के डिवाइडर पर ग्रील लगाने और पौधरोपण का बना प्लान बैठक में सांसद , विधायक व 25 में 24 नगर पार्षद थे उपस्थितरक्सौल ।(vor desk)।सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई।ईओ डॉ मनीष कुमार की उपस्थिति व मुख्य पार्षद धुरपति देवी की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक में 2025-2026 के लिए तैयार होने वाले वित्तीय बजट प्राक्कलन पर चर्चा और सुझाव,नगर परिषद के सौंदर्यीकरण, शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर परिषद द्वारा किए जा रहे अलाव की व्यवस्था,नगर परिषद में चल रहे साफ सफाई की समीक्षा सहित कुल चार एजेंडों पर केंद्रित थी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि और पदेन सदस्य के रूप में उपस्थित सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि रक्सौल नगर के सर्वांगीण ...
प्रशासन ने आदापुर में तीन चिकित्सकीय संस्थान को किया सील,मची खलबली!

प्रशासन ने आदापुर में तीन चिकित्सकीय संस्थान को किया सील,मची खलबली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)। अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित के आदेश पर आदापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, आदापुर अंचलधिकारी अनामिका सिंह, आदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा सोमवार को आदापुर बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की तथा बिना पंजीकरण एवं अनुज्ञप्ति के चलने वाले केंद्रों पर कार्यवाही हुई,जिससे खलबली रही।जांच के दौरान आदापुर बाजार में आदापुर अल्ट्रासॉउन्ड, राज अल्ट्रासॉउन्ड तथा गीता शाह का क्लिनिक मौके पर बंद पाया गया । मौके पर अनियमितता मिलने के बाद आदापुर बाजार में अशरफ अली, सगीर अंसारी के क्लिनिक को सील किया गया।इसके साथ ही पचपोखरिया में राजेश कुमार के नर्सिंग होम को भी सील किया गया ।मौके पर फरार संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज करी जा रही है। मौके पर आदापुर थाना तथा महुवावा थाना सुरक्षा के लिए मौजूद थे । ...
क़सवा-100 का हुआ शुभारंभ,चयनित छात्र-छात्राओं को दी जाएगी मुफ़्त कोचिंग !

क़सवा-100 का हुआ शुभारंभ,चयनित छात्र-छात्राओं को दी जाएगी मुफ़्त कोचिंग !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।द क़सवा फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्सौल कर्बला के नज़दीक कार्यालय सह क्लास रूम में शैक्षणिक शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गणमान्य अतिथिगण, अभिभावकगण, ट्रस्ट के मेम्बरान और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।मिली जानकारी के मुताबिक,फाउंडेशन के द्वारा बीते 25दिसंबर को स्थानीय के सी टी सी महाविद्यालय में 381 छात्र एवं छात्राओं का खुला प्रतिस्पर्धा परीक्षा ली गई थी। इसमें 50 छात्रों एवं 50 छात्राओं का चयन किया गया।चयनित छात्र एवं छात्राओं को दो अलग-अलग बैच बना कर जवाहर नवोदय विद्यालय, ए एम यू, सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में दाखिला लेने की तैयारी कराई जाएगी ताकि आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्र एवं छात्राओं को उक्त विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए मुफ़्त कोचिंग दिया जा सके।इस कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन सभी वर्गो के बच्चों को कल से मुफ़्त कोचिंग कराएगा। कार्यक्र...
आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का हुआ समापन

आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का हुआ समापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रविवार को शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर सह विवाह भवन परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का समापन हुआ ।गौरतलब है कि 12 जनवरी से प्रारंभ हैप्पीनेस प्रोग्राम (आनंद अनुभूति शिविर )आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्रीरविशंकर के सानिध्य में प्रशिक्षित योग शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद साह के द्वारा कार्यक्रम में प्राणायाम की श्रृंखला में भ्रष्त्रिका , नाड़ीशोधन के साथ सुदर्शन क्रिया एवं सूर्य नमस्कार के तरीके सिखाया गया ।योग प्रशिक्षक श्री चंदेश्वर प्रसाद ने बताया शहर के 20 लोगों ने हैप्पीनेस प्रोग्राम में भाग लेकर सुदर्शन क्रिया के साथ जीवन जीने का कौशल सीखा साथ ही शारीरिक एवं मानसिक लाभ का अनुभव किया। प्रोग्राम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने इन पांच दिनों में प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें आर्ट ऑफ लिविंग ...
भारत विकास परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती,आदर्शों को अपनाने पर दिया बल

भारत विकास परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती,आदर्शों को अपनाने पर दिया बल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा मनाई गई ।यह कार्यक्रम शहर के कौड़िहार चौक समीप स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित हुई ।कार्यक्रम में वन्देमातरम गीत के बाद स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया । इस मौके पर परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह ने स्वामी जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गहन प्रकाश डालते इस बात को रेखांकित किया कि दुनिया को भारत और भारतीयता का मर्म समझाने वाले महान ज्ञाता और दिग्गज वक्ता स्वामी विवेकानंद जी पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं ।स्वामीजी ने अल्पायु में ही भारतीयता का परचम वैश्विक मंच पर लहराया वह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। वहीं अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वामी का संपूर्ण व्यक्तित्व युवाओं के लिए आदर्श है तथा देश के सभी युवाओं को...
एसएसबी और पुलिस के संयुक्त अभियान में ऑल्टो कार से तस्करी का 10किलो गांजा बरामद,एक गिरफ्तार

एसएसबी और पुलिस के संयुक्त अभियान में ऑल्टो कार से तस्करी का 10किलो गांजा बरामद,एक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । एसएसबी 71वी बटालियन की डी कॉय कम्पनी महुबावा कैंप के जवानों ने स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में 10 किलो गांजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना पर अभियान चला करतस्करी के लिए ऑल्टो कार संख्या बीआर 05ई 1559 से ले जाए जा रहे 10किलो गांजा को बरामद किया गया।इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरसिद्धि के राहुल कुमार (24)के रूप में हुई है।उक्त बरामदगी महुआवा गांव पिलर संख्या 376के पास से हुई।गांजा नेपाल से लाया जा रहा था।इसकी डिलिवरी किसको होनी थी,इसकी जांच की जा रही है। ...
पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार!

पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र के मुसहरवा गांव के समीप एसएसबी कैंप से पश्चिम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार किए गए है।गिरफ्तार तस्कर 94 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर सीमा पार नेपाल के जाने की फिराक में थे।इसी बीच इसकी भनक एसएसबी और पुलिस को लग गई।पुल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल टोला वीरता गांव निवासी ललिता देवी व राधेश्याम यादव को गिरफ्तार किया है।उक्त दोनों तस्कर 94 ग्राम ब्राउन शुगर /स्मैक के साथ मोटरसाइकिल से नेपाल ले जाने के क्रम में दबोचे गए।बरामद ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत नौ लाख चालीस हजार रूपये आंका गया है।पुलिस ने ड्रग्स तस्करों को एसएसबी कैंप से 500 मीटर पश्चिम सड़क पर रंगे हाथ पकड़ा।तस्करों को बरामद ब्राउन शुगर,दो एंड्रॉयड मोबाइल व एक बाइक जब्त कर पुलिस तस्करों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।इ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!