🌍 लंदन में गूंजी ‘छठी मईया’ की जयकार: अप्रवासी बिहारियों ने सात समंदर पार संजोई सांस्कृतिक विरासत, रक्सौल की बेटी ने छठ पूजा में मांगी बिहार में ‘गुड गवर्नेस वाली सरकार’ की मन्नत!
रक्सौल।(बिहार)।(Vor desk)। भारतीय संस्कृति और परंपरा का विस्तार अब सात समंदर पार भी अपनी जड़ें जमा रहा है। इसी की एक अनुपम मिसाल लंदन के ब्रिस्टल में देखने को मिली, जहां बिहार के रक्सौल की बेटी, शीला गुप्ता ने अपने परिवार और अन्य भारतीय अप्रवासियों के साथ मिलकर पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा मनाई। पिछले लगभग पंद्रह वर्षों से लंदन में रहने वाले करीब दस भारतीय परिवार (जिनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश मूल के लोग शामिल हैं) इस महापर्व को एक साथ मनाते आ रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि भारतीय diaspora (प्रवासी समुदाय) अपनी जड़ों को कितना महत्व देता है।
शीला गुप्ता, जो लंदन के ब्रिस्टल में अपने छोटे बेटे रमन कुमार (एयरबस कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर) और बहू मिनी कुमारी (साइंटिस्ट) के साथ रहती हैं, बिहार की समृद्ध विरासत और ...









