
भारती फाउंडेशन के आयोजन में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ युवा संवाद; सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी
रक्सौल।(Vor desk)। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करने के उद्देश्य से भारती फाउंडेशन के तत्वावधान में हजारी मल हाई स्कूल, रक्सौल के प्रांगण में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा, भव्य पुरस्कार वितरण एवं युवा संवाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता जैसे आयोजन बच्चों में छिपी क्षमताओं को सामने लाने और उन्हें निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। परीक्षा में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण उसमें भाग लेना और निरंतर प्रयास करते रहना है। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें लगन और ईमानदारी के साथ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

पुरस्कार वितरण एवं युवा संवाद समारोह की अध्यक्षता गुड्डू सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि कड़ा परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक एवं भारती फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी प्रोफेसर मनीष दुबे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व का विकास कर उन्हें एक सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने पुरस्कृत सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता को उनके कठिन परिश्रम का परिणाम बताते हुए जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, राज किशोर राय उर्फ भगत जी ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में गुड्डू सिंह, इंजीनियर जितेंद्र कुमार, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, शिवपूजन गुप्ता, चंद्रमा सिंह, प्रो. हजारी प्रसाद, सुरेश कुमार (अध्यक्ष, युवा साहू मंच), सुबोध राम (प्रभारी, हजारी मल हाई स्कूल), प्रेमचंद कुशवाहा, लालबाबू सिंह, मदन पटेल, दीपक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव (अध्यक्ष, युवा मोर्चा), चौहान साजन सिंघानिया, कृष्णा कुमार, रोशन मिश्रा, सूरज कुमार, नीरज कुशवाहा, मुकेश कुमार भारती, मुकेश पटेल, मोहम्मद जुनेद, राहुल कुमार गुप्ता, विमल सर्राफ, सुनील कुमार, रियाज अहमद, अभिषेक कुमार ठाकुर, ऋषि चौरसिया, अवनीत कुमार, प्रोफेसर शंकर ठाकुर, प्रोफेसर हजारी प्रसाद गुप्ता, शिवकुमार, कुंदन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
