Tuesday, October 6

रक्सौल में आज मनेगा महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ का विजय उत्सव: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की तैयारी पूरी

रक्सौल।(Vor desk)। श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति, रक्सौल के तत्वावधान में शौर्य और वीरता के प्रतीक महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ का विजय उत्सव दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। यह कार्यक्रम आज, 07 अक्टूबर 2026 (दिन: बुधवार) को संध्या 06:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का स्थान पोखरा गली रोड स्थित ‘शिव हरि कपड़ा दुकान’, रक्सौल तय किया गया है।

श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद गुप्ता ने समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों तथा समाज के लोगों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ के शौर्य, वीरता और ऐतिहासिक योगदान को याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!