
रामगढ़वा, आईसीपी समेत कई इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
रक्सौल (vor desk)। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान शहर में बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने मेंटेनेंस का काम करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रक्सौल पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) से जुड़े सभी क्षेत्रों में लगातार 4 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण रामगढ़वा, रक्सौल शहर, आईसीपी, बियाडा, हरनाही और हरदिया सहित संबंधित पीएसएस से संचालित होने वाले सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से पूर्व तैयारी रखने का अनुरोध किया है। विभाग ने अपील की है कि रविवार सुबह 9 बजे से पहले ही पानी की टंकी भरने और मोबाइल चार्ज करने जैसे आवश्यक दैनिक काम निपटा लें, ताकि 4 घंटे की बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
