
रक्सौल ।(Vor desk)। युवा सहयोग दल के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा सहयोग दल के अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, उनके विचारों, त्याग, सादगी तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवा सहयोग दल के संरक्षक मनीष दुबे जी ने कहा कि महात्मा गांधी का अहिंसा और स्वच्छता का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सत्य, सादगी, ईमानदारी और “जय जवान, जय किसान” का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाजहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया l साथ ही युवा सहयोग दल के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन हमें सद्भाव एकजुटता और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाती है वही देश के दूसरे राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन से हमें सादगी,उच्च विचार,ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा की महान प्रेरणा मिलता है l युवा सहयोग दल के वर्तमान अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारी नेता महात्मा गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी थे. इन दोनों व्यक्तियों में एक समान प्रेरणाय थी,दोनों सादगी और विनम्र थे, नैतिक जिम्मेवारी और ईमानदारी दोनों व्यक्तियों में एक समान साथ ही कठिन परिस्थितियों में अदिक रहना और अपने कर्तव्यों से पीछे न हटने का इन दोनों व्यक्तियों में एक समान संरचना बनती थी. साथ ही राष्ट्र समर्पण और एकता दोनों व्यक्तियों में एक समान थे. इस कार्यक्रम में हम नीरज कुशवाहा ,मुकेश पटेल, कृष्ण कुमार,सतीश केसरी,सूरज पटेल, हर्षित रौनिया ,अरुण कुमार घनश्याम गुप्ता, अमित यादव, समजीत मिश्रा राजकिशोर गुप्ता,विकेश कुमार, रूस्तम,रितिक कुमार,मनदीप कुमार,विकास कुमार,रवि श्रॉफ मुकेश भारती,सूरज गुप्ता,नीरज शाह,रंजन गुप्ता,अमित मिश्रा गौतम बनिया,राहुल यादव,अमित शर्मा,अर्जुन सर्राफ,विकास चौधरी,योगेश यादव,रॉकी आलम, संदीप कुमार,अनमोल सर्राफ,ऋषि चौधरी,रोहित कुमार सहित
कार्यक्रम में युवा सहयोग दल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ किया गया।
