
रक्सौल।(Vor desk)।जनता दल (यूनाइटेड) चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ (बिहार) ने अपने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के तहत प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.बी. सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, डॉ. श्रीकांत कुमार को पूर्वी चंपारण जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के बाद जिले भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत कुमार के रक्सौल आगमन पर शहर के लक्ष्मीपुर स्थित के. डी. मेमोरियल हॉस्पिटल में एक विशेष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने उन्हें बुके (पुष्पगुच्छ) भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी।
अपनी इस नियुक्ति पर डॉ. श्रीकांत कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे शीर्ष नेतृत्व के सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.बी. सिंह, विधान पार्षद खालिद अनवर, विजेंद्र नारायण यादव, विधायिका शालिनी मिश्रा, विधायक विशाल कुमार शाह तथा जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
अपने संकल्प को दोहराते हुए डॉ. श्रीकांत ने कहा कि संगठन को धरातल पर मजबूत बनाना और बिहार सरकार की स्वास्थ्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही उनका मुख्य ध्येय रहेगा।
मनोनयन की सूचना मिलने के बाद से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार अंगवस्त्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जा रहा है। बधाई और शुभकामनाएँ देने वालों में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, अजय पटेल, कुणाल पटेल, बबन कुशवाहा, प्रो. दिनेश चंद्र प्रसाद, प्रकाश चौधरी, विनोद पटेल, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. रौशन कुमार, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. राजू कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पंकज चौधरी, रणजीत रंजन और रैफूल आजम सहित क्षेत्र के कई प्रमुख एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
