Saturday, September 19

सेवा संकल्प अभियान: बीडीओ ने रक्तदान कर शिविर का किया शुभारंभ, 11 लोगों ने किया महादान

रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ खुद बीडीओ ने पहला यूनिट ब्लड डोनेट कर किया। मोतिहारी सदर अस्पताल से आई विशेष मेडिकल टीम के सहयोग और अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन की मौजूदगी में कुल 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्तदान करने वाले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल रहे।

शिविर को संबोधित करते हुए बीडीओ राजू कुमार ने आमजन से बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी असहाय मरीज को नई जिंदगी दे सकता है। अक्सर देखा जाता है कि समय पर ब्लड न मिलने के कारण कई लोग असामयिक दम तोड़ देते हैं। लोगों द्वारा दान किया गया रक्त विभिन्न संस्थाओं द्वारा सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से संग्रहित किया जाता है, जो आपात स्थिति में जरूरतमंदों के काम आता है।”

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में मेडिकल ऑफिसर डा विजय कुमार,सहित डॉक्टर,स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!