
रक्सौल।(Vor desk)। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल (डिस्ट्रिक्ट 322ई) के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पंकज वाटिका के प्रांगण में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आस्था, संस्कृति, हरियाली और नारीशक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान क्लब के बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं सदस्यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नारी सशक्तीकरण की दिखी मिसाल रजत जयंती वर्ष में पहली बार क्लब की कमान महिला नेतृत्व के हाथों में है। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी और सचिव लायन सीमा बरनवाल ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, कोषाध्यक्ष लायन डॉ. भावना चौहान की अगुवाई में आयोजित यह समारोह नारी सशक्तीकरण और समान अवसर का अनूठा उदाहरण बना।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति महोत्सव में लायन पंकज बरनवाल, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राजीव रंजन कुमार, नारायण रुंगटा, रेणु रुंगटा, शम्भु प्रसाद चौरसिया, नूतन चौरसिया, संजय गुप्ता, ममता गुप्ता, अजय हिसारिया, नीलम हिसारिया, गीता कुशवाहा, अमित कुमार, दीपा कुमारी, विजय कुमार, रीतन देवी, राजू कुमार गुप्ता, पूनम गुप्ता, रमेश कुमार, मधु गुप्ता, हरीश खत्री, सरिता खत्री, बसंत जलान, अनीता जलान, सुमित भरतीया, शिल्पी भरतीया एवं साइमन रेक्स सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
