Thursday, August 20

आदापुर की नई थानाध्यक्ष रूपम कुमारी से अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद

आदापुर।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा से सटे आदापुर थाना की नई थानाध्यक्ष के रूप में रूपम कुमारी की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में बेहतर पुलिसिंग को लेकर उम्मीद जगी है। इससे पहले वे बंजरिया थाने की अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं।

आदापुर के वर्तमान थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को कर्तव्य के प्रति कथित उदासीनता और लापरवाही के आरोप में चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद रूपम कुमारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार संभालने के साथ ही अब लोगों की निगाहें क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर टिकी हैं।

भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा आदापुर क्षेत्र भौगोलिक और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। यहां अपराध नियंत्रण के साथ तस्करी पर अंकुश, सीमा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नई थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करेंगी। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच संवाद बढ़ाकर विश्वास का मजबूत रिश्ता कायम करेंगी।

लोगों का कहना है कि निष्पक्ष कार्रवाई, त्वरित पुलिसिंग और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार से आदापुर में अमन-शांति और सुरक्षित माहौल को और मजबूत किया जा सकता है। नई थानाध्यक्ष से क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनकी कार्यशैली से आदापुर पुलिस की छवि और बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!