Sunday, August 16

रक्सौल में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् से गूंजा शहर!

सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों व राजनीतिक कार्यालयों में उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों तथा विभिन्न संगठनों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।

रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ नागमणि वर्मा, डीएसपी कार्यालय में सहायक पुलिस अधीक्षक मोतिहारी प्रीतिश कुमार, कस्टम कार्यालय में सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार,आईसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी के उप सचिव मधुकर पांडे,एसएसबी 47वीं बटालियन में कमांडेट संजय पांडे,रक्सौल स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार, जीआरपी थाना में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, आरपीएफ पोस्ट पर इंस्पेक्टर ए.के. चौधरी तथा माल गोदाम में आनंद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इसी क्रम में रक्सौल थाना में इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो, हरैया थाना में थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान और भेलाही थाना में थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने तिरंगा फहराया। नगर परिषद कार्यालय में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी तथा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल ने ध्वजारोहण किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय में भी एसडीओ नागमणि वर्मा ने तिरंगे को सलामी दी।

शैक्षणिक संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह दिखा। केसीटीसी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. डॉ. संत साह, राजाराम साह कॉलेज में प्राचार्य नरेंद्र सिंह, एसडीबीएम कॉलेज में प्राचार्या अनिता केडिया, हजारीमल हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में निदेशक सतीश गिरी और एसएवी स्कूल में प्राचार्य साइमन रेक्स,राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय में एचएम मुनेश राम ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया। भाजपा कार्यालय में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, लक्ष्मीपुर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह महागठबंधन नेता राम बाबू यादव,कांग्रेस की ओर से इम्तियाज आलम,कर्पूरी आश्रम में राजद नेता प्रमोद राय, रिक्शा चालक श्रमिक संघ कार्यालय में ब्रह्मदेव पटेल,भारत विकास परिषद की ओर से शाखा सचिव नरेश कुमार ,पालिका बाजार समिति में अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद ,महिला सुरक्षा विकास मंच की ओर से अध्यक्ष सरोज गिरी ने ध्वजारोहण किया।

पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा। जगह-जगह तिरंगे के साथ लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाए तथा स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर सपूतों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!