
रक्सौल।(Vor desk)। कलवार महिला मंच की ओर से बुधवार को शंभू नगर में हरियाली सावन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच की अध्यक्ष किरण गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग, गीत-संगीत और उमंग के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं व मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि की कामना की। हरियाली सावन की थीम पर सजी महिलाओं की सहभागिता और उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा। गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के साथ महिलाओं ने सावन के उल्लास को जीवंत किया।
मंच की अध्यक्ष किरण गुप्ता ने कहा कि हरियाली सावन जैसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं। इससे महिलाओं को आपस में मिलने-जुलने, विचार साझा करने और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों से आपसी सहयोग और सामाजिक एकजुटता की भावना भी मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि कलवार महिला मंच आगे भी सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तीकरण और समाजहित से जुड़े कार्यों को भी मंच की गतिविधियों में प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने सावन की खुशियां साझा कीं और सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में मिल-जुलकर भागीदारी जारी रखने का संकल्प लिया।
मौके पर उपाध्यक्ष लवली गुप्ता, महासचिव चांदनी गुप्ता, सचिव अनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष शालू गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष रानी गुप्ता, संगठन मंत्री रोशनी गुप्ता, नेहा गुप्ता, सिमरन गुप्ता, चंचल कुमारी, सलाहकार मेनका गुप्ता, अनिता देवी, ममता गुप्ता, संगीता जायसवाल, माही गुप्ता, शिबू देवी, नेहा कलवार, पूजा राज, रोहिणी साह, खुश्बू गुप्ता, सारिका गुप्ता, सीमु गुप्ता, रजनी देवी, अंतिमा कुमारी, गुड़िया देवी, श्वेता गुप्ता, पुष्पा देवी, बेवी गुप्ता, अंकिता गुप्ता, मधु देवी, खुशी कुमारी और आरती कुमारी सहित कलवार महिला मंच की सदस्य मौजूद रहीं।
