
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग को बताया प्राथमिकता
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्राण रंजन प्रसाद ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विदित हो कि पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा का स्थानांतरण रामगढ़वा प्रखंड में हो गया है, जहां उन्होंने अपना योगदान दे दिया है। उनके स्थान पर प्राण रंजन प्रसाद को रक्सौल प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना, शिक्षकों की जवाबदेही तय करना तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों के सहयोग से रक्सौल प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर रक्सौल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार (प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरंदरा, मौजे सहित मनोज कुमार एवं संजय कुमार ने नवपदस्थापित बीईओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों ने उनके अनुभव और कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रक्सौल प्रखंड की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत व्यवस्था तथा विभागीय कार्यों में और सुधार होगा तथा शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
समारोह में प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय, गौरी शंकर प्रसाद, श्रीलाल प्रसाद, राकेश कुमार आर्य, अजीत श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद, मुनेश राम, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, बृज किशोर प्रसाद, जवाहर प्रसाद, विद्याबाबू, कृष्ण कुमार सिंह, आकाश दयाल, मदन प्रसाद यादव, कुंदन कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार ठाकुर, प्रियंका कुमारी, रोशनी कुमारी, सुभाष कुमार मिश्र एवं संतोष कुमार दास सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
इसके अलावा निशांत कुमार सिंह, मनीष कुमार, प्रखंड शिक्षा कार्यालय के सभी कर्मी तथा शिक्षक ताराचंद कुमार, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, सुभाष प्रसाद यादव, मोहम्मद सैफुल्लाह सहित अन्य शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी ने नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए रक्सौल की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
