Tuesday, July 7

राहुल गांधी के पटना दौरे की तैयारी तेज, मोतिहारी कांग्रेस ने बनाई 11 सदस्यीय मोबिलाइजर टीम

🔴 हेडलाइन

15 जुलाई को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण से अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी टीम को सौंपी गई।

रक्सौल। (VOR desk)
नेता प्रतिपक्ष के 15 जुलाई को प्रस्तावित पटना आगमन को लेकर पूर्वी चंपारण में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने 11 सदस्यीय मोबिलाइजर टीम का गठन किया है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पटना में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण से सैकड़ों विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी इस टीम को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले राजस्थान के कोटा में आयोजित इसी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब सम्राट अशोक की धरती पटना में 15 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में भी युवाओं की व्यापक भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।

गठित टीम में प्रदेश डेलिगेट मुमताज अहमद, मोतिहारी महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस प्रीतम अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कुमार आशीष, ढाका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तेयाज अख्तर, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव सन्नी कुमार गुप्ता, कांग्रेस नेता असहाबुल होदा अंसारी, युवा कांग्रेस नेता सद्दाम हुसैन, हसमुद्दीन अंसारी तथा रामगढ़वा के कांग्रेस नेता धीरज कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!