Thursday, July 2

100 दिन पूरे होने पर रुद्रा डिजिटल ने मनाया विश्वास और सफलता का उत्सव, पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रक्सौल।(Vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स एवं होम एप्लायंस प्रतिष्ठान रुद्रा डिजिटल के सफल संचालन के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह सह गेट-टुगेदर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने रुद्रा डिजिटल की अब तक की सफल यात्रा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुद्रा डिजिटल परिवार के सदस्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठान के सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा ग्राहकों द्वारा मिले विश्वास, स्नेह और सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने जिस प्रकार रुद्रा डिजिटल पर भरोसा जताया है, उसी के परिणामस्वरूप प्रतिष्ठान ने बाजार में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और भविष्य में भी बेहतर सेवा, आकर्षक ऑफर तथा प्रतिस्पर्धी एवं उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स एवं होम एप्लायंस उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर रुद्रा डिजिटल परिवार के सदस्य विनोद गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे देश की विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों के डिजिटल उत्पाद एवं होम एप्लायंस उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राहक संतुष्टि ही प्रतिष्ठान की सफलता का मूल आधार है और इसी उद्देश्य के साथ सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती काजल श्रीवास्तव एवं श्रीमती नीलम गुप्ता ने केक काटकर 100 दिनों की सफलता का जश्न मनाया। इसके बाद सभी आगंतुकों का मुँह मीठा कराया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि मीडिया समाज और व्यवसाय के बीच सकारात्मक संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा उसकी रचनात्मक भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है।

कार्यक्रम के अंत में आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं विनोद गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, भारत विकास परिषद, रक्सौल शाखा के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, टेक्सटाइल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, रक्सौल चैंबर के उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, भारतभूषण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, चंदन श्रीवास्तव, कुंदन कुमार किसलय श्रीवास्तव, बासु श्रीवास्तव, उपकार गुप्ता, संस्कार गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, संजय पटेल सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के पत्रकार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!