Tuesday, June 30

काठमांडू जा रहे दो भारतीय नागरिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार


रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहे दो भारतीय नागरिकों को पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह सफलता नेपाल पुलिस के ड्रग्स एंड नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को नियमित जांच के दौरान मिली। पुलिस ने आरोपियों के पास से 75 ग्राम प्रतिबंधित खैरो हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। दोनों आरोपी भारत के पश्चिम बंगाल के सिलगुड़ी के रहने वाले हैं।
नेपाल पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के  अनुसार, काठमांडू घाटी में प्रवेश करने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच के लिए ड्रग्स एंड नारकोटिक्स ब्यूरो शाखा कार्यालय थानकोट नागढुंगा से पुलिस की एक विशेष टीम तैनात की गई थी। इसी दौरान नागढुंगा चेकपोस्ट पर कांकड़भिट्टा से काठमांडू की ओर आ रही नेपाली नम्बर की एक यात्री बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब पुलिस टीम ने तलाशी ली, तो उनके पास से छिपाकर रखी गई 75 ग्राम गीली ब्राउन शुगर जैसी दिखने वाली खैरो हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस में सवार दोनों भारतीय नागरिकों को नियंत्रण में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग जिला अंतर्गत सिलगुड़ी चम्पासारी निवासी मोना राय (34)और पंकज बोस(26 )के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जरूरी  पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!