Tuesday, June 30

अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल सभागार में मंगलवार को अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अनुश्रवण सह सतर्कता समिति तथा मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों में शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश भी दिया।

बैठक में अत्याचार निवारण से जुड़े मामलों की समीक्षा के साथ-साथ आम जनमानस की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर वासभूमि और आवास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, रक्सौल, रामगढ़वा, आदापुर एवं छौड़ादानो प्रखंडों के बीडीओ और सीओ, हरैया, रक्सौल, रामगढ़वा, दरपा, आदापुर एवं पलनवा थाना के थानाध्यक्ष, प्रभारी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, नगर निकाय के पदाधिकारी, समाजसेवी रंजीत कुमार सहित समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!