Tuesday, June 9

रक्सौल बॉर्डर पर जांच के दौरान 2 विदेशी नागरिक हिरासत में:हरैया थाना पुलिस के अनुसार, म्यांमार और स्विट्जरलैंड के नागरिकों के पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं पाए गए

रक्सौल।(Vor desk)।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ‘गेटवे ऑफ नेपाल’ यानी रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दैनिक जांच के क्रम में बिना वैध वीजा के अवैध रूप से बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक म्यांमार का युवक और दूसरी स्विट्जरलैंड की महिला शामिल है। यह अपने आप में एक बेहद अनोखा और पहला मामला है, जब भारत-नेपाल सीमा पर दो अलग-अलग देशों के नागरिकों को एक साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया है।
दस्तावेज़ों के अनुसार हिरासत में लिए गए नागरिकों में म्यांमार के आंग निंग लैंट (रिश्तेदार: पे० खिन माउंग ऐ) और स्विट्जरलैंड की जुनीला बेक श्रेष्ठ्रा (पति: हीरा लाल श्रेष्ठ्रा) शामिल हैं। ओन्ग निंग का वर्तमान पता – नंबर 05, वेस्ट आंगमायित्तर स्ट्रीट, वार्ड नंबर 02, मायांगोन, यांगोन, म्यांमार है ।जबकि, : जुनिला बेक का वर्तमान पता -बुहल रोड, लॉफेनबर्ग, स्विट्जरलैंड – 5076है।
हरैया थाना क्षेत्र के मैत्री पुल पर नियमित जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को यह सफलता मिली। अवैध रूप से प्रवेश की भनक लगते ही हरैया थाना की पुलिस ने तुरंत दोनों विदेशी नागरिकों को अपनी हिरासत में ले लिया। इस मामले की जानकारी देते हुए हरैया थाना प्रभारी कृष्ण पासवान ने बताया कि दैनिक जांच के दौरान पकड़े गए दोनों विदेशी नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु मोतिहारी न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है।इंडियन इमिग्रेशन,एसएसबी के सहयोग से गिरफ्तार विदेशी नागरिकों को ले कर सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इन दोनों का मकसद बिना वैध कागजातों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने का क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!