
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद रक्सौल समेत जिलेभर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे जिले के विकास और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।
जदयू युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्रवण कुमार के नेतृत्व में पूर्वी चंपारण में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से उठ रही रक्सौल को जिला बनाने की मांग को अब मजबूती मिलेगी। साथ ही पलनवा, रघुनाथपुर, लखौरा और नरकटिया को प्रखंड का दर्जा दिलाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल होने की संभावना बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार का प्रभारी मंत्री के रूप में मनोनयन क्षेत्र के युवाओं और विकास कार्यों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। उनके प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक पकड़ का लाभ जिले को मिलेगा।
इस मौके पर जदयू नेता सोमेश्वर कुशवाहा, डॉ. कुमार मनीष, दिनेश प्रसाद, प्रदीप भारती, गणेश पाण्डेय, संतोष राउत, निशांत श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, अशोक साह, रामानंद पटेल, मुकेश कुमार और ताराचंद्र पटेल समेत कई कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री को बधाई दी।
