
रक्सौल ।(Vor desk)।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के द्वारा जारी माध्यमिक परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम में रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है. विद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2024-26 में माध्यमिक (प्लस टू) में कुल 57 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 57 बच्चों में 42 बच्चों को प्रथम श्रेणी से अधिक अंक मिले है. जिसमें 93.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय के छात्र धीरज कुमार ने स्कूल टॉप किया है. इसी प्रकार पीयूष कुमार, मुस्कान खातून को 91 प्रतिशत जबकि गौरव कुमार वर्मा को 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. 80 प्रतिशत से लेकर 89 प्रतिशत के बीच 6 छात्र-छात्राओं को अंक मिला है, वहीं 70 से 80 प्रतिशत के बीच 13 विधार्थी परीक्षा पास किए है. इसके अलावे, अन्य बच्चों का भी प्रदर्शन बेहतर रहा है. कैम्ब्रिज के निदेशक विकास गिरी ने उतीर्ण होने वाले सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है. स्कूल टीम की कोशिश हमेशा रहती है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर काम किया जाए. जिसका असर विद्यालय के परीक्षा परिणाम में देखने को मिलता है. विद्यालय के बच्चों के इस प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के उप प्राचार्य सर्वेश कुमार पाण्डेय, शिक्षक डॉ. शशि रंजन सिंह, प्रभात रंजन मिश्र, धीरज कुमार, एन के एम शुक्ला, मंजय मिश्रा, लालकिशोर वाजपेई सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
