
रक्सौल।(Vor desk)।
रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार ने गुरुवार 08 मई 2026 को रामगढ़वा प्रखंड के शिवनगर, पटनी एवं अध पकड़िया पंचायत स्थित विभिन्न जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक संधारण और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की गई।
एसडीओ ने दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया तथा सूचना पट्ट पर प्रतिदिन स्टॉक अपडेट किए जाने की स्थिति की जांच की। इसके अलावा उपभोक्ताओं से बातचीत कर यह भी जानकारी ली गई कि उन्हें निर्धारित मात्रा में और सही वजन से अनाज मिल रहा है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं सामने आईं। कुछ स्थानों पर स्टॉक संधारण में गड़बड़ी और सूचना पट्ट अद्यतन नहीं पाए गए। इस पर संबंधित राशन विक्रेताओं से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद राशन दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
