Thursday, April 23

नेपाल:अवैध कट्टा और मोबाइल के साथ एक भारतीय युवक गिरफ्तार

रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के रौतहट जिले की बौधिमाई नगरपालिका से पुलिस ने एक अवैध कटुवा कट्टा (देशी पिस्तौल) और मोबाइल फोन के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिले के मौवाह ग्राम पंचायत चनरमन टोला निवासी  सूर्य कुमार दास (20)के रूप में हुई है। जिला पुलिस कार्यालय रौतहट के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर तैनात पुलिस टीम ने उसे बौधिमाई नगरपालिका वार्ड नंबर 7 स्थित बंकुल के एक ईंट भट्ठे के पास से पकड़ा।

​सोमवार शाम करीब 6:30 बजे संदिग्ध अवस्था में पाए गए दास की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक थान कटुवा कट्टा बरामद हुआ, जिसे उसने अपनी पैंट के भीतर छिपाकर रखा था। पिस्तौल के अलावा उसके पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल और दो भारतीय सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। रौतहट जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी विष्णु प्रदीप बस्याल ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए अपनी सक्रियता और निगरानी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!