Thursday, April 23

रक्सौल में देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नाबालिक सहित पांच युवतियां और दो युवक धराए!

रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अनैतिक कार्यों में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई नगर पालिका (सुविधा केंद्र) कार्यालय के पीछे वार्ड नंबर 23, कोइरियाटोला स्थित मनीष झा के मकान में अंजाम दी गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस रिहायशी इलाके में लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है, जिसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर उक्त मकान में छापेमारी की गई।

​छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। इसके साथ ही देह व्यापार के आरोप में दो ग्राहकों को भी रंगे हाथ दबोचा गया है। पकड़े गए ग्राहकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत वार्ड 11 निवासी 45 वर्षीय राजीव रंजन और मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा थाना निवासी 22 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

​तलाशी के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से आपत्तिजनक सामग्री और कई संदिग्ध दवाएं भी बरामद की हैं। बरामद सामानों में तीन पीस कंडोम, जेनेग्रा दवा के दो पैकेट (कुल 8 टैबलेट), एमट्रिसिटाबाइन और टेनोफोविर डिसोप्रॉक्सिल फ्यूमरेट की 30 टैबलेट वाली एक डिब्बी सहित 6 मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस इन मोबाइल फोनों के कॉल रिकॉर्ड्स और डेटा को खंगाल रही है ताकि इस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों और दलालों का पता लगाया जा सके।

​गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे संदिग्ध ठिकानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!